वेस्ट बंगाल में कितने जिले हैं 2022 – List of Districts in West Bengal

Raghavendra Anvekar1 min read24 viewsNo Comments

वेस्ट बंगाल में कितने जिले हैं: वेस्ट बंगाल या फिर पश्चिम बंगाल जिसे बंगाली में पोश्चिम बोंगो भी कहा जाता है। यह भारत का पूर्वी हिस्से का राज्य है, जो कि जनसंख्या के हिसाब से चौथा सबसे बड़ा राज्य और क्षेत्रफल के अनुसार 14वा सबसे बड़ा राज्य बन चुका है। 26 जनवरी 1950 को पश्चिम बंगाल का जन्म हुआ था। कोलकाता इसकी राजधानी है और सबसे बड़ा शहर भी है।

वेस्ट बंगाल में कितने जिले हैं

पश्चिम बंगाल में बंगाली के अलावा अंग्रेजी नेपाली, हिंदी, उर्दू, ओड़िआ और अन्य भाषाएं भी बोली जाती है। पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग और जलपाईगुड़ी उत्तम चाय के लिए सुप्रसिद्ध है। इसके अलावा 65% हिस्से में यहां पर धान की खेती होती है, जोकि राज्य की आय का एक बड़ा हिस्सा है।

वेस्ट बंगाल में कितने जिले हैं (2022)

[table id=142 /]

ताजा आंकड़ों के अनुसार पश्चिम बंगाल में कुल 23 जिले हैं, जिनमें से जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा जिला उत्तर चौबीस परगना है, जहां पर कुल लोगों की संख्या 10009781 है। इसके बाद दूसरे स्थान पर दक्षिण चौबीस परगना आता है, जहां पर लोगों की संख्या 8161961 है। तीसरे नंबर पर बर्द्धमान जिला आता है, जहां पर जनसंख्या 7717563 है।

यदि हम वेस्ट बंगाल की सर्वाधिक साक्षरता वाले जिलों की बात करें तो, इस सूची में सबसे पहला नाम पूर्ब मेदिनीपुर जिला आता है, जहां पर साक्षरता दर 87.02 प्रतिशत है। दूसरे स्थान पर कोलकाता है, जहां पर साक्षरता दर 86.31% है। इसी तरह तीसरे स्थान पर उत्तर चौबीस परगना जिला है, जहां पर साक्षरता दर 84.06% है।

दुर्गा पूजा के लिए पश्चिम बंगाल भारत में प्रसिद्ध है, इसके अलावा क्रिकेट और फुटबॉल में भी यहां के लोगों में खास रूचि है। आशा करता हूं कि आपको हमारे दी गई जानकारी अच्छी लगी होगी।

FAQ

बंगाल का पुराना नाम क्या है?

बंगाल का पुराना नाम पश्चिम बंग है।

पश्चिम बंगाल नाम क्यों पड़ा?

बंगाल के 2 भाग करके पश्चिम बंगाल और पूर्व बंगाल बनाया गया। आज के तारीख में पूर्व बंगाल को बांग्लादेश के नाम से जाना जाता है और पश्चिम बंगाल भारत का हिस्सा बना।

बंगाल को कितने भागों में बांटा गया?


बंगाल को कुल 2 भागों में बांटा गया था, एक भाग पूर्वी बंगाल था, जिसे पूर्वी पाकिस्तान भी कहा जाता था और दूसरा भाग पश्चिम बंगाल था, जो कि भारत की से में है।

पश्चिम बंगाल की राजधानी क्या है?

कोलकाता

सिलीगुड़ी कौन से स्टेट में है?

पश्चिम बंगाल

इन्हें भी पढ़े:

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *