वर्णमाला किसे कहते हैं?

Raghavendra Anvekar1 min read54 viewsNo Comments

यदि आप भाषाओं में रुचि रखते हैं, तो आपको वर्णमाला के बारे में जानकारी जरूर होगी। अगर आप वर्णमाला किसे कहते हैं? इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि आज के इस लेख में हमने वर्णमाला की सभी महत्वपूर्ण जानकारियां नीचे प्रधान किया है।वर्णमाला

इसके अलावा इस लेख के अंदर हमने वर्णमाला से जुड़ी स्वर और व्यंजन की भी जानकारी प्रदान करेंगे। जिससे आप आसान तरीके से इनकी सभी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

वर्णमाला किसे कहते हैं इन हिंदी?

किसी भाषा के समस्त वर्णों के व्यवस्थित समूह को या फिर किसी भाषा या अनेक भाषा को लिखने और बोलने के लिए प्रयोग किए गए मानक प्रतीकों को ही वर्णमाला कहा जाता है।

वर्णमाला किसे कहते हैं

आसान भाषा में समझाए तो वर्ण से बने हुए शब्द माला को बनाने के लिए अलग-अलग मोतियों की जरूरत होती है। इनसे पूरी माला बन जाती है और इसी तरह से वर्णो से मिलकर वर्णमाला बनती है।

हिंदी में इसे वर्णमाला और अंग्रेजी में इसे अल्फाबेट कहां जाता है। इसी तरह अन्य भाषाओं में जैसे की अरबी और फारसी भाषाओं में इन्हें अलिफ – बई कहा जाता है।

वर्ण के प्रकार

जैसा कि हम आपको बता देना चाहते हैं कि वर्ण के दो प्रकार है। पहला स्वर और दूसरा व्यंजन, जिनकी जानकारी हम आपको नीचे देने वाले हैं।

स्वर किसे कहते हैं?

सांस, कंठ, तालु आदि स्थानों से जब बिना रुके वर्णों का उच्चारण किया जाता है, उन्हें स्वर कहा जाता है। हिंदी वर्णमाला में कुल 11 स्वर होते हैं।

स्वर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ औ

व्यंजन किसे कहते हैं?

जब स्वर की सहायता से वर्णों को बोला जाता है, उन्हें व्यंजन कहा जाता है और वर्णमाला में कुल 33 व्यंजन होते हैं।

व्यंजन: क, ख, ग, घ, ङ च, छ, ज, झ, ञ ट, ठ, ड, ढ, ण, ड़, ढ़ त, थ, द, ध, न प, फ, ब, भ, म य, र, ल, व श, ष, स, ह

  • हिंदी वर्णमाला में एक अनुस्वार और एक विसर्ग होता है, जो कि इस प्रकार है।
    अनुस्वार: अं
    विसर्ग: अ:
  • हिंदी वर्णमाला में गृहीत व संयुक्त व्यंजन भी होते हैं, जो कि इस प्रकार है।
    गृहीत: ज़, फ़, ऑ
    संयुक्त व्यंजन: क्ष, त्र, ज्ञ, श्र

वर्णमाला के बारे में अधिक जानकारी

  1. हिंदी वर्णमाला को दो भागों में विभाजित किया गया है, स्वर और व्यंजन।
  2. ध्वनि को वर्ण भी कहा जाता है।
  3. ध्वनि, अक्षर से भी छोटी इकाई होती है।
  4. उपवाक्य, वाक्य से भी छोटी इकाई होती है।
  5. पदबंद, उपवाक्य से भी छोटी इकाई होती है।
  6. स्वर की सहायता से व्यंजनों का उच्चारण किया जाता है।
  7. वर्णमाला में किसी भी वर्ग का पांचवा व्यंजन को पंचमाक्षर करते हैं, जैसे कि ङ, ञ, ण आदि।
  8. भाषा की सार्थक इकाई वाक्य “विशेष” है।
  9. पद, पदबंद से छोटी इकाई होती है।
  10. अक्षर, पद से छोटी इकाई होती है।
  11. हिंदी में कुल उच्चारण के आधार पर 45 वर्ण होते हैं।
  12. वर्ण के व्यवस्थित समूह को वर्णमाला कहा जाता है।

इंटरनेट पर पहले से ही मौजूद सभी जानकारियों को ढूंढ कर, रिचार्ज करके मैंने इस जानकारी को इकट्ठा करके आपको प्रदान किया है। आप कमेंट बॉक्स में वर्णमाला किसे कहते हैं! इसके बारे में जरूर अपना सवाल छोड़ें।

इन्हें भी पढ़े:

 

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *