Close Menu
  • About us
  • Contact us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Scoopkeeda
  • Home
  • Career
  • Information
  • How To
  • Health
  • Websites
  • Quotes
  • Education
Home » शहद के फायदे, नुकसान और उपयोग – Honey Benefits, Side Effects & Uses

शहद के फायदे, नुकसान और उपयोग – Honey Benefits, Side Effects & Uses

By Casey MccarthyJanuary 14, 2021

भारत में पुराने जमाने से शहद या फिर मधु का उपयोग स्वादिष्ट खाद्य पदार्थ बनाने के लिए या फिर औषधि के रूप में किया जाता था। आपको बता दें कि शहद का उल्लेख आयुर्वेद में भी है। अगर आप शहद के फायदे की जानकारी हासिल करने आए हैं, तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि इस लेख में हम आपको शहद खाने के फायदे के अलावा इसके नुकसान और उपयोग के बारे में भी सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

Table of Contents

शहद के फायदे, नुकसान और उपयोग

प्राचीन काल से लोग शहद के चमत्कारी फायदे से परिचित थे, जिस वजह से इसे अब भी लोग त्वचा के विकार के लिए और अन्य बहुत सारी बीमारियों को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है। शुद्ध शहद में कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन B6, विटामिन सी और एमिनो एसिड जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

शहद के फायदे, नुकसान और उपयोग

इसके अलावा शहद में प्रोटीन, फाइबर और फैट की मात्रा भी बहुत ज्यादा नहीं होती है, इस वजह से बहुत सारे लोग इसका सेवन करने में डरते नहीं है। तो चलिए शहद किस किस काम के लिए उपयोग किया जाता है, इसके बारे में जानते हैं।

शहद के फायदे – Honey Benefits in Hindi

शहद के फायदे

1. वजन करें कम

शहद का हर दिन नियमित रूप से सेवन करने से वजन या फिर मोटापे से परेशान लोगों के लिए यह जड़ी बूटी से कम नहीं है। आपको बता दें कि शहद में वसा नहीं होता है और यह केलोस्ट्रोल लेवल कम करने में भी सहायक है।

2. खून के लिए लाभकारी

खून को स्वास्थ्य और साफ रखने के लिए शहद का सेवन लाभकारी है और शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीना सबसे अच्छा होता है। यह रक्त कोशिकाओं की संख्या पर असर डालता है और खून में ऑक्सीजन पहुंचाने में मदद करता है।

3. मुहांसों से राहत

चेहरे के लिए शहद को बहुत सारे लोग उपयोग करते हैं। इसमें मौजूद सुक्रोज और जयलोज़, वाटर एक्टिविटी को कम करने में मदद करते हैं, जिससे बैक्टीरिया नहीं बढ़ते हैं। इस वजह से मुहांसों से राहत आपको मिल जाती है।

4. अनिद्रा से छुटकारा

जिन लोगों को अनिद्रा की समस्या होती हैं, उन्हें स्लीपिंग हार्मोन बड़ी कम मात्रा में बनता है, जिस वजह से उनको रात को नींद नहीं आती है। लेकिन दूध के साथ शहद मिलाकर पीने से स्लीपिंग हार्मोन की बढ़ोतरी होने लगती है।

5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए

शहद को दूध के साथ मिलाकर पीने से शरीर में इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है, जिससे कई सारे संक्रामक बीमारियों से छुटकारा मिल जाता है और शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा ज्यादा होने के कारण दिल के लिए यह फायदेमंद है।

शहद के नुकसान – Honey Side Effects in Hindi

शहद के नुकसान

  • 1 साल से कम उम्र के बच्चों को शहद का सेवन करने से बोटूलिज्म का खतरा बढ़ सकता है।
  • शहद का अधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी और डायरिया की समस्या पैदा होती है।
  • पराग कणों से एलर्जी वाले लोगों को शहद का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जिन लोगों का शुगर लेवल अनियंत्रित होता है, उनको शहद से परहेज करना चाहिए।
  • गर्भावस्था या स्तनपान के दौरान डॉक्टर की सलाह लेकर ही इसका सेवन करने की सोचें।
  • ब्लड प्रेशर के मरीज को डॉक्टर से सलाह लेकर शहद का सेवन करना चाहिए।

शहद के उपयोग – Honey Uses in Hindi

शहद के उपयोग

  • दही के साथ शहद को मिलाकर बालों पर लगाने से बालों को पोषण मिलता है।
  • स्वस्थ बालों के लिए एलोवेरा और शहद को मिलाकर भी बालों पर लगाना चाहिए।
  • शरीर की ताकत और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए शहद को दूध के साथ मिलाकर पीना चाहिए।
  • किसी भी मीठी खाद्य पदार्थ में चीनी के बजाय शहद का उपयोग करना उत्तम है।
  • वजन कम करने के लिए, हर दिन सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में दो चम्मच शहद मिलाकर सेवन करें।

आखरी बात

सद्गुरु जग्गी वासुदेव जी का भी यही कहना है कि शहद स्वास्थ्य शरीर के लिए बहुत लाभकारी है। इस वजह से रोजाना इसका सेवन करना अच्छा है। हर दिन शहद का उपयोग करने से बहुत सारे चमत्कारी फायदे जरूर होंगे। इसके अलावा आप शरीर के ऊपर चेहरे के लिए भी इसका उपयोग कर सकते हैं। लेकिन किसी भी चीज को आजमाने से पहले उसके बारे में जानकारी हासिल करना और उसके नुकसान के बारे में जानना है यह बहुत जरूरी है।

इन्हें भी पढ़ें:

  • लड़की कैसे पटाए? लड़की पटाने के 7 आसान तरीके
  • आंवला के फायदे, नुकसान और उपयोग – Amla Benefits, Side Effects & Uses
  • बाजरा खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग – Bajra Benefits, Side Effects & Uses

 

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Yeni üyeler için sunulan bonuslar sayesinde 1xbet giriş ile kazanmaya başlamak daha kolay hale gelir.

Mostbet, kullanıcılarına güvenli bir oyun deneyimi sunar ve hızlı giriş için mostbet adresini ziyaret edebilirsiniz.