बाजरा खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग – Bajra Benefits, Side Effects & Uses

Raghavendra Anvekar1 min read31 viewsNo Comments

ठंड के मौसम में खाया जाने वाला सबसे अच्छा अनाज बाजरा है, जिसके अनेक फायदे हैं। इस वजह से आज के इस लेख में हम आपको बाजरा खाने के फायदे, नुकसान और इसके उपयोग के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। आपने अपने जीवन में एक बार तो बाजरे की रोटी जरूर खाई होगी। बाजरे का वैज्ञानिक नाम पेनिसिटम टाईफाॅइडिस है। अंग्रेजी में बाजरे को Pearl Millet भी कहा जाता है।

बाजरा खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग

बाजरा खाने के फायदे, नुकसान और उपयोग

आमतौर पर भारत में उत्तर और दक्षिण भारतीय लोग बाजरे की रोटी बनाकर खाते हैं। भारत के अलावा अफ्रीकी लोग भी इसे उगाते हैं। जहां पर मक्का या गेहूं नहीं उगाया जाता, उस जमीन पर भी बाजरे को आसानी से उगाया जा सकता है। यह अम्लीयता को भी झेल सकता है। इसके अलावा बाजरे का उपयोग रोटी, दलिया और बीयर बनाने के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा इंदन और चारे के रूप में भी इसको उपयोग किया जाता है। लेकिन नीचे हम आपको बाजरे का सेहत से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

बाजरा खाने के फायदे – Bajra Benefits in Hindi

बाजरा खाने के फायदे - Bajra Benefits in Hindi

1. वजन घटाएं

बाजरे में ट्रिप्टोफैन नामक एमिनो एसिड और फाइबर होता है, जिनकी वजह से बाजरा खाने के बाद भूख कम लगती है और पेट जल्दी भर जाता है। जिस वजह से किसी को भी वजन घटाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। इसलिए आपको बाजरे का सेवन करना चाहिए।

2. त्वचा के लिए लाभकारी

जिस किसी के चेहरे पर झुर्रियां पड़ती है, तो बाजरा खाने से उसमें मौजूद अमीनो एसिड जिसे एल-लाइसिन और l-proline कहा जाता है। यह शरीर में कॉलेजन के स्तर को बढ़ाता है। जिस वजह से चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती है। बाजरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सेलेनियम विटामिन सी और विटामिन ई चेहरे को निखारता है।

3. मधुमेह में उपयोगी

टाइप 2 मधुमेह मरीजों के लिए बाजरा अमृत से कम नहीं है। क्योंकि इसमें मौजूद मैग्नीशियम इस प्रकार के मधुमेह को कम करता है। मैग्नीशियम शरीर में इंसुलिन और ग्लूकोज रिसेप्टर को बढ़ाने में मदद करता है। जिस वजह से बाजरा सेवन करने वाले मधुमेह मरीजों को इससे फायदा होगा।

4. दिल को रखें स्वस्थ

आजकल के लोग ज्यादातर हार्ट अटैक से मरते हैं। लेकिन अगर आप अपने दिल को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो बाजरे का सेवन करें। इस में मौजूद मैग्नीशियम एक समृद्ध स्रोत है। जो कि दिल के दौरे के खतरे को कम करने में मदद करता है। बाजरे में मौजूद एनिमल लिग्नन्स हृदय रोग से बचाने में भी लाभकारी है।

5. पाचन शक्ति बढ़ाएं

कब्ज, पेट फूलना, अतिरिक्त गैस और ऐंठन जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए बाजरे का सेवन अति उत्तम है। क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर जठरांत्र प्रणाली को स्थानांतरित करने में मदद करता है। बाजरा शरीर में पाचन क्रिया को बढ़ाता है और विषैले पदार्थों को निकालता है।

बाजरा खाने के नुकसान – Bajra Side Effects in Hindi

बाजरा खाने के नुकसान

  • कुछ शारीरिक परिस्थितियों में बाजरे का सेवन नुकसानदेह हो सकता है।
  • अत्यधिक मात्रा में बाजरे का सेवन करने से फेफड़ों को हानि हो सकती है।
  • गर्भावस्था के दौरान बाजरे का अत्यधिक सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अत्यधिक मात्रा में बाजरे का सेवन करने से गुर्दे या किडनी में पथरी होने की संभावना बढ़ती है।
  • बाजरे के सेवन से शरीर में आयोडीन अवशोषण होता है, जिससे घेंघा और थायराइड की समस्या हो सकती है।

बाजरा के उपयोग – Bajra Uses in Hindi

बाजरे की रोटी

  • बाजरे के आटे का रोटी बनाकर खाना चाहिए
  • बाजरे को भूनकर,पोटली बनाकर पेट पर सेखने से भी पेट दर्द जैसी समस्याओं से आराम मिलता है।
  • मिर्गी के इलाज के लिए 200 ग्राम दही में 35 ग्राम शर्करा मिलाकर बाजरा की घी चुपड़ी रोटी के साथ प्रतिदिन खाना चाहिए।

आखिरी बात

ठंड के मौसम में भारत में लोग बाजरे की रोटी का सेवन करते हैं और यह शरीर के लिए सबसे अच्छा होता है। क्योंकि यह शरीर में गर्माहट लाता है। इसके अलावा बाजरे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और पोस्टिक तत्व होते हैं, जो कि शरीर को ताकत देने में भी सक्षम होते हैं।

ऊपर दिए गए पांच बाजरा खाने के फायदे के अलावा और भी बहुत सारे इसके फायदे हैं,जिनके बारे में हम आपको आने वाले समय में बताने वाले हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *