यदि आप आयुर्वेद में विश्वास करते हैं, तो आपको जरूर आंवले के बारे में जानकारी मिल गई होगी। आंवला एक ऐसा फल है, जिसके अनगिनत फायदे है, इसके अलावा इसके कुछ नुकसान भी है। इस वजह से आज के इस लेख में हम आपको आंवला के फायदे, नुकसान और उपयोग के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं।
Table of Contents
आंवला के फायदे, नुकसान और उपयोग
आयुर्वेद में आंवला के फल को अमृतफल या फिर धात्रीफल कहा गया है और भारत में वैदिक काल से ही आंवले का भरपूर मात्रा में सेवन किया जाता था, जिस वजह से लोग उस समय स्वस्थ और तंदुरुस्त रहते थे। आंवले में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और न्यूट्रिएंट्स पाया जाता है।
आमतौर पर कच्चे आंवले का स्वाद थोड़ा कसैला मीठा होता है। बाजार में आपको आंवले का जूस, पाउडर, आचार के रूप में आंवला मिल जाता है। लेकिन नीचे हम इसके सही उपयोग के बारे में जानकारी भी देने वाले हैं।
आंवला के फायदे – Amla Benefits in Hindi
1. मोतियाबिंद में फायदेमंद
आजकल बहुत सारे लोगों में मोतियाबिंद की समस्या बढ़ने लगी है। लेकिन हर दिन आंवला के साथ घी और हनी मिलाकर खाने से मोतियाबिंद से राहत मिलती है। इससे पित्त दोष से होने वाली आंखों में खुजली, जलन से भी छुटकारा मिलता है
2. बालों के लिए जड़ी-बूटी
अपने हर शैंपू के ऐड में आंवले का उल्लेख पाया होगा। क्योंकि आंवला बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। बालों से जुड़ी हर समस्या के लिए आंवला समाधान है। इसके लिए आपको आंवले के पेस्ट को बालों को लगाना होगा। इससे कम उम्र में बाल सफेद या फिर झड़ने से राहत मिलती है।
3. कैंसर का इलाज
आंवले में बहुत सारे चमत्कारी गुण होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी कैंसर गुण पाया जाता है और जिस वजह से शरीर में होने वाले कैंसर कोशिकाओं के विकास को आंवला रोकता है। जिस वजह से कैंसर से पीड़ित मरीज को यह फायदेमंद होता है।
4. वजन कम करें
एक शोध के अनुसार यह पाया गया है कि हर दिन आंवले का सेवन करने से शरीर में मौजूद गंदगी साफ हो जाती है और धीरे-धीरे आपका वजन भी कम हो जाता है। जिस वजह से जिन लोगों को वजन कम करना है, उन्हें हर दिन आंवले के जूस का सेवन करना चाहिए।
5. हाई ब्लड प्रेशर से राहत
अगर आप हाय ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो आपके लिए आंवला एक अमृत से कम नहीं है। क्योंकि आंवला उच्च रक्तचाप को नियंत्रित रखता है और इस वजह से आपको भी आंवला पाउडर को शहद के साथ मिलाकर खाना चाहिए।
आंवला के नुकसान – Amla Side Effects in Hindi
- प्राकृतिक रूप से आंवला से एसिडिक होता है, जिस वजह से एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
- ज्यादा मात्रा में आंवले का सेवन करने से SGPT की मात्रा बढ़ने से लीवर को ठेस पहुंच सकता है।
- ज्यादा आंवले का सेवन करने से कब्ज की समस्या हो सकती है, जिस वजह से इसे खाने के बाद ज्यादा पानी जरूर पिएं।
- आंवला खाने से शरीर में सोडियम का स्तर बढ़ता है, जिससे हाइपरटेंशन और किडनी की समस्या भी हो सकती है।
- ज्यादा मात्रा में आंवले का सेवन करने से मूत्र में जलन हो सकता है। क्योंकि इसमें विटामिन सी होता है।
आंवला के उपयोग – Amla Uses in Hindi
- आंवला का जूस, अचार, तेल, मुरब्बा, कच्चा फल, चूर्ण और आंवले को सुखाकर भी उपयोग किया जाता है।
- घर पर आंवले का चूर्ण बनाकर भी आप रखकर इसे इस्तेमाल कर सकते हैं।
- आंवले का जूस सबसे फायदेमंद होता है। इस वजह से कई सारे लोग आंवले का जूस सुबह सुबह खाली पेट पीते हैं।
- आप केले, पपीता या फिर सेब जैसे फलों पर आंवला का पाउडर छिड़क कर इसका सेवन कर सकते हैं।
- कच्चे आंवला को छोटे-छोटे टुकड़े में काट कर उसमें नमक मिला लें और सूरज की धूप में प्रखर सुखा दे। इस तरह भी आप इस का सेवन कर सकते हैं।
आखरी बात
भारत में कई सारे लोग नशे की वजह से बीमार और कमजोर हो जाते हैं, जिस वजह से उनको कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि शरीर मैं दर्द होना, चेहरे पर दाग-धब्बे, पिंपल्स आना, आंखों की रोशनी कमजोर होना इत्यादि।
लेकिन अगर आप इस दिए गए लेख को पढ़कर हर दिन आंवले का सेवन करते हैं, तो कुछ महीनों में आपको इसका जबरदस्त फायदा पहुंचेगा, जिस वजह से हम आपको आंवले का सेवन करने की सलाह देंगे।
इन्हें भी पढ़ें:
- भृंगराज के फायदे, नुकसान और उपयोग – Bhringraj Benefits, Side Effects & Uses
- अश्वगंधा के 7 जबरदस्त फायदे, नुकसान और उपयोग
- गिलोय के 7 गजब के फायदे, नुकसान और उपयोग