सर्वनाम किसे कहते हैं – Sarvanam Kise Kahate Hain

Raghavendra Anvekar1 min read32 viewsNo Comments

नमस्कार दोस्तों एक बार फिर हमारे ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज के इस लेख में हम आपको सर्वनाम के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले हैं। जैसे कि सर्वनाम किसे कहते हैं, सर्वनाम (Pronoun) के प्रकार और अन्य जानकारी।

सर्वनाम

इससे पहले हमने हिंदी व्याकरण के कुछ अन्य महत्वपूर्ण टॉपिको के बारे में लेख लिखा था। जैसे की लिपि, वर्णमाला और शब्द। और इसी तरह हम आगे भी आपको व्याकरण से जुड़ी सभी टॉपिको की परिभाषा के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। यह लेख आपको सामान्य ज्ञान, परीक्षा और अन्य विषयों के लिए भी लाभदायक होगा।

सर्वनाम किसे कहते हैं?

संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को सर्वनाम कहते है।

सर्वनाम किसे कहते हैं

आम भाषा में अगर हम आपको सर्वनाम (Pronoun) की परिभाषा बताए तो, संज्ञा को किसी भी वाक्य में सूचित करने के लिए सर्वनाम का उपयोग किया जाता है।

उदाहरण के लिए,

“शुभम” एक विद्यार्थी है।

“वह” रोज मंदिर जाता है।
“उसके” पास सुंदर जूते हैं।
“उसे” जानवरों से बहुत प्यार है।

इस वाक्य में “शुभम” संज्ञा है। और वह, उसके, उसे यह सभी शब्द संज्ञा के स्थान पर उपयोग किए जाने वाले सर्वनाम है।

सर्वनाम के प्रकार

सर्वनाम के 6 भेद होते हैं और वे इस प्रकार हैं:

  1. पुरुषवाचक सर्वनाम
  2. निजवाचक सर्वनाम
  3. निश्चयवाचक सर्वनाम
  4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
  5. संबंधवाचक सर्वनाम
  6. प्रश्नवाचक सर्वनाम

पुरुषवाचक सर्वनाम

खुद के लिए या फिर दूसरों के लिए वक्ता द्वारा प्रयोग किए जाने वाले सर्वनाम शब्दों को ही पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण: मैं, हम, तुम, आप, ये, वे, यह, वह आदि।

निजवाचक सर्वनाम

वक्ता किसी भी चीज को अपने साथ दर्शाने या फिर अपनी बताने के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण: मैं अपनी बैट को स्वयं ही खरीद लूंगा।

निश्चयवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी स्तान, व्यक्ति या वस्तु की निश्चितता का बोध होता है, उनको निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं

उदाहरण:

यह बॉल मेरी है।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी स्थान, व्यक्ति या वस्तु की निश्चितता का बोध नहीं होता है, उनको अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण:

मुझे मार्केट से कुछ लाना है।

प्रश्नवाचक सर्वनाम

किसी वस्तु, व्यक्ति आदि के बारे में कोई सवाल पूछने या उनके बारे में जानने के लिए प्रयोग किए जाने वाले सर्वनाम शब्दों को ही प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण:

कौन, क्या, कब, कहा आदि।

संबंधवाचक सर्वनाम

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग सिर्फ और सिर्फ किसी वस्तु या किसी व्यक्ति का संबंध के बारे में बताने के लिए किया जाता है, उन्हें संबंधवाचक सर्वनाम कहते हैं।

उदाहरण:

जो-सो, जैसा-वैसा आदि।

आशा करता हूं कि आप को इस लेख के जरिए सर्वनाम किसे कहते हैं और इसके प्रकार और सभी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी मिल गई होगी।

इसे भी पढ़े:

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *