Close Menu
  • About us
  • Contact us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Scoopkeeda
  • Home
  • Career
  • Information
  • How To
  • Health
  • Websites
  • Quotes
  • Education
Home»कौवे के बारे में 25 रोचक जानकारी Information About Crow in Hindi

कौवे के बारे में 25 रोचक जानकारी Information About Crow in Hindi

By Casey MccarthyApril 20, 2022

Information About Crow in Hindi: किसी अन्य पक्षी के मुकाबले लोग ज्यादातर कौवे को हर दिन देखते हैं। कौवे की मुख्य पहचान उसकी कर्कश कांव-कांव की आवाज और उसका काला रंग होता है। ज्यादातर बचपन में स्कूलों में हमने बहुत सारे कौवे के बारे में कहानियां पढ़ी है, जिसमें से सबसे प्रसिद्ध कहानी है प्यासे कौवे की, जो पानी की खोज में जग से पानी पत्थर डाल कर पीता है। इस लेख के जरिए हम आपको कौवे के बारे में रोचक जानकारी प्रदान करने वाले हैं।

Information About Crow in Hindi कौवे के बारे में जानकारी

Information About Crow in Hindi
  1. कौवे का रंग काला होता है।
  2. कौवे को अंग्रेजी में Crow कहा जाता है।
  3. कौवे को संस्कृत भाषा में काकः कहा जाता है और कोंकणी में कावलो कहते हैं।
  4. कौवे की बोली कठोर होती है और यह कांव-कांव की आवाज निकालता है।
  5. कौवे को पर्यावरण कर्मचारी भी कहा जाता है, क्योंकि यह गंदगी को खाता है।
  6. कौवे की आयु लगभग 10 साल से लेकर 15 साल तक हो सकती है।
  7. अमेरिका में मौजूद अमेरिकन कौवे को सबसे बड़ा कौवा माना जाता है, क्योंकि इस कौवे की लंबाई 26 इंच और पंखों की लंबाई 4 फुट तक होती है।
  8. कौवे के कुल 2 पैर होते हैं, जोकि काफी मजबूत होते हैं और टहनियों को आसानी से पकड़ सकते हैं।
  9. कौवे के पंख उसे उड़ने में मदद करते हैं और इसकी एक मजबूत चोंच भी होती है।
  10. कौवे हमेशा झुंड में रहना पसंद करते हैं और जब इन को खतरा महसूस होता है तो, कांव-कांव की आवाज निकाल कर अन्य कौवे को बुलाते हैं।
  11. दुनिया भर में कौवे की लगभग 40 से भी ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है।
  12. कौवे का वजन 330 ग्राम से लेकर 1625 ग्राम तक हो सकता है।
  13. लेकिन मेक्सिको में पाए जाने वाले एक कौवे की प्रजाति Dwarf Jay है, जिसकी लंबाई 20-23 सेंटीमीटर और वजन मात्र 41 ग्राम होता है।
  14. कौवे सर्वाहारी होते हैं और कीड़े मकोड़े, फल, बीज, मृत तथा सड़े हुए जीव भी खाते हैं।
  15. कौवे चेतावनी देने के लिए 250 प्रकार की विभिन्न आवाज निकाल सकते हैं, जैसे कि अगर बिल्लियों के लिए एक अलग आवाज तो, इंसानों के लिए अलग आवाज निकालते हैं।
  16. भारत में लोग यह मान्यता रखते हैं कि यदि उनके घर के छत पर कौवा कांव-कांव करे तो इसका मतलब कि घर पर कोई मेहमान आने वाला है।
  17. कौवा अपने जीवन साथी के साथ हमेशा रहता है और मादा अंडा देती है तो उसकी रक्षा करने के लिए नर और मादा दोनों रहते है और मिलकर अपने बच्चों को पालते हैं।
  18. कौवे का निवास स्थान पेड़ होता है।
  19. एक रोचक बात यह है कि जब कौवे अपने अंडों को सहता है तब कोयल चुपके से अपने अंडों को भी कौवे के अंडों के घोसले में रख देता है। इस तरह कोयल को भी को मूर्ख बनाता है और कौवा उनके बच्चों को पालता है।
  20. कौवे की बुद्धिमानी की कहानी एक प्रसिद्ध है, जिसमें एक प्यासा कौवा मटके में मौजूद पानी पीने के लिए कंकड़ डालकर पानी को ऊपर लाकर पानी पीता है, यह कहानी बचपन में स्कूल में हमें पढ़ाई गई थी।
  21. मादा कौवा एक बार में 4 से 5 अंडे देती है।
  22. कौवे मनुष्य के चेहरे को याद रख सकते हैं और उनके प्रति बैर भावना भी रख सकते हैं।
  23. मरे हुए कौवे का अंतिम संस्कार अन्य कौवे करते है।
  24. अधिकांश कौवे जीवन भर अपने जन्म स्थान के आसपास ही जीवन बिताते हैं और कभी भी पलायन करने की नहीं सोचते हैं ।
  25. स्वीडन में कौवे को मृत लोगों की आत्मा माना जाता है।

कौवे के बारे में और भी बहुत सारे अनगिनत रोचक तथ्य उपलब्ध है, जिनके बारे में हम आगे इस लेख में जानकारी अपडेट कर सकते हैं। आशा करता हूं कि आप को दी गई 25 रोचक जानकारी की सूची उपयोगी लगी होगी।

इन्हें भी पढ़े:

  • 25 भारत के राज्यों के लोक नृत्य – Folk Dances of India in Hindi
  • बंदर के 30 रोचक तथ्य Information About Monkey in Hindi
  • साही जानवर के बारे में 22 रोचक तथ्य
  • तोते के बारे में 30 रोचक और मजेदार तथ्य
Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Scoopkeeda
X (Twitter) Pinterest RSS Facebook
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
© Copyright 2023, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Yeni üyeler için sunulan bonuslar sayesinde 1xbet giriş ile kazanmaya başlamak daha kolay hale gelir.

Mostbet, kullanıcılarına güvenli bir oyun deneyimi sunar ve hızlı giriş için mostbet adresini ziyaret edebilirsiniz.