Close Menu
  • About us
  • Contact us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Scoopkeeda
  • Home
  • Career
  • Information
  • How To
  • Health
  • Websites
  • Quotes
  • Education
Home»बंदर के 30 रोचक तथ्य Information About Monkey in Hindi

बंदर के 30 रोचक तथ्य Information About Monkey in Hindi

By Casey MccarthyFebruary 7, 2022

“बंदर से इंसान” इस वाक्य को आपने बहुत पर सुना होगा। वैज्ञानिक कहते हैं कि मनुष्य पहले बंदर था, फिर धीरे धीरे इंसान में बदल गया। लेकिन क्या आपको पता है बंदर के बारे में मजेदार रोचक तथ्य। इस लेख के जरिए हम आपको information about monkey in hindi के बारे में जानकारी प्रदान करने वाले हैं। शरारती और नटखट मिजाज वाले जानवरों में से सबसे पहला नाम बंदर का आता है। 

Information About Monkey in Hindi
Monkey

आपने कई बार बंदरों को फिल्मों में शानदार किरदार करते हुए देखा होगा। इसी तरह मदारी के इशारों पर करतब करते हुए भी देखा होगा। असल में बंदर दिमाग से बेहद तेज और होशियार होते हैं। लेकिन कई सारे बंदर बुद्धू भी होते हैं, जिनके बारे में हमने अपने स्कूल के दिनों में पढ़ा है, जो बंदर मालिक के मुंह पर बैठे मच्छर को मारने के लिए अपने मालिक को ही तलवार से काट देता है। तो चलिए बंदरों के कुछ मजेदार तथ्य के बारे में जानते हैं।

Table of Contents

बंदर के रोचक तथ्य – Information About Monkey in Hindi

1. बंदरों के कुल 32 दांत होते हैं।

2. अंटार्कटिका और ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर पृथ्वी पर लगभग सभी जगह बंदर पाए जाते हैं।

3. अमेरिकी बंदरों के कुल 36 दांत होते हैं।

4. अब तक बंदरों की 264 प्रजातियों को खोजा जा चुका है।

5. वैज्ञानिक के मुताबिक बंदर और मानव के DNA लगभग 98% तक मिलते हैं।

6. एक सामान्य बंदर का जीवनकाल 15 से लेकर 35 वर्ष तक होता है।

7. बंदर एक सामाजिक जीव है, जो कि झुंड में रहना पसंद करता है।

8. कुछ नर बंदर, मादा बंदर से संभोग से पहले अपने शरीर पर हाथों से पेशाब रगड़ते है।

9. बंदरों का मुख्य भोजन फूल, फल और पत्तियां होती है, लेकिन कीड़ों का भी सेवन करते हैं।

10. 14 दिसंबर को विश्व बंदर दिवस मनाया जाता है।

11. अंतरिक्ष में भेजा गया पहला बंदर का नाम अल्बर्ट था।

12. ऐसा कहा जाता है कि मनुष्य बंदरों से ही विकसित हुए हैं। लेकिन असलियत यह नहीं है, लगभग 30 मिलीयन वर्ष पहले बंदर और मानव के पूर्वज एक ही थे और उससे ही मानव और बंदर का विकसित हुए हैं।

13. बंदर की सबसे बड़ी प्रजाति 1 मीटर लंबी और 36 किलोग्राम वजनी है, जिसका नाम Mandrill Sphinx है।

14. इंसान की तरह ही बंदरों की उंगलियों में फिंगरप्रिंट होते हैं, इससे उन्हें किसी भी चीज पर बेहतर पकड़ मिलती है।

15. ज्यादातर बंदरों की प्रजातियां पेड़ों पर निवास करती है, लेकिन बबून एक ऐसी प्रजाति है जो जमीन पर रहती है।

16. एक बंदरों का समूह कुछ बंदरों से लेकर 12 बंदरों तक हो सकता है।

17. इंसानों की तरह ही बंदरों में भावनाएं पाई जाती है, वह एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव, नफरत प्रकट करते हैं, एक दूसरे की सहायता करते हैं और डरते हैं।

18. प्रजाति के आधार पर मादा बंदर का गर्भकाल 134 से 237 दिनों के मध्य रहता है और अधिकांश बंदर एक समय में केवल एक बच्चे को जन्म देते हैं।

19. लिखित संख्या को बंदर आसानी से समझ सकते हैं और उन्हें गिन भी सकते हैं। अंकगणित और गुना के बुनियादी हिस्सों को भी बंदर आसानी से समझ सकते हैं।

20. दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला बंदर पाटस बंदर है, जो कि 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है।

21. जापान में कई सारे रेस्टोरेंट में बंदर वेटर का काम करते हैं।

22. दुनिया के सबसे छोटे बंदर का नाम Pygmy Marmoset है। यह बंदर इतना छोटा है कि आसानी से आपके हथेलियों पर समा सकता है और इसकी कुल लंबाई 4 इंच और वजन लगभग 100 ग्राम होता है।

23. Howler नामक बंदर की चीख लगभग 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई जा सकती है।

24. मनुष्य के बाद बंदर ऐसा एक मात्र प्राणी है, जो केले के छिलके को उतारकर खाता है।

25. मलेशिया और थाईलैंड में बंदरों को नारियल के बड़े-बड़े बागानों में नारियल तोड़ने की ट्रेनिंग दी जाती है।

26. बंदरों को कभी भी सर्दी नहीं होती है।

27. बंदरों में सबसे अधिक कलाबाज स्पाइडर बंदर होता है, यह 35 फीट तक छलांग लगाने के लिए जाना जाता है।

28. बंदरों में सबसे बुद्धिमान बंदर कपुछिन बंदर होता है।

29. बंदर आपस में संवाद करने के लिए अपने आवाज, चेहरे के भाव और शारीरिक हरकतों का उपयोग करते हैं।

30. जन्म उपरांत शिशु बंदरों की चार-पांच वर्ष का होने तक ही उनकी मां द्वारा देखभाल की जाती है। 5 वर्ष का हो जाने पर बंदर को वयस्क माना जाता है।

बंदर के और भी अनेक वैज्ञानिक सत्य है जिनके बारे में जानना कुछ लोगों के लिए जरूरी है। आज के इस लेख में सिर्फ इतना है। आशा करता हूं कि आप को बंदर के बारे में बताए गए इन 30 रोचक तथ्य की जानकारी पसंद आई होगी।

इन्हें भी पढ़े:

  • साही जानवर के बारे में 22 रोचक तथ्य
  • तोते के बारे में 30 रोचक और मजेदार तथ्य

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. बंदर का जीवनकाल कितना होता है?

बंदर के अलग-अलग प्रजातियों की अलग-अलग जीवनकाल रहती है। आमतौर पर 15 से लेकर 35 वर्षों की जीवन काल बंदरों की होती है।

2. बंदर कितने बच्चे देता है?

आमतौर पर बंदर सिर्फ एक बच्चे को ही जन्म देता है।

3. बंदर का वैज्ञानिक नाम क्या है?

बन्दर का वैज्ञानिक नाम मकाका फासिकुलिस है।

4. बंदर की कुल कितनी प्रजातियां हैं?

बंदर की कुल 264 प्रजातियां हैं।

5. लंगूर से बंदर क्यों डरते हैं?

लंगूर भी बंदर के ही एक प्रजाति है, जो कि दिखने में काफी खतरनाक होते हैं, जिस वजह से लोग बंदर को भगाने के लिए लंगूर को लाते हैं।

Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
Add A Comment

Leave A Reply Cancel Reply

Scoopkeeda
X (Twitter) Pinterest RSS Facebook
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
© Copyright 2023, All Rights Reserved

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Yeni üyeler için sunulan bonuslar sayesinde 1xbet giriş ile kazanmaya başlamak daha kolay hale gelir.

Mostbet, kullanıcılarına güvenli bir oyun deneyimi sunar ve hızlı giriş için mostbet adresini ziyaret edebilirsiniz.