भारत में कितने राज्य हैं? (2020)

Raghavendra Anvekar1 min read34 viewsNo Comments

हम आपको बता देना चाहते हैं कि वर्तमान में भारत में कुल 28 राज्य और 9 केंद्र शासित प्रदेश है। आपको बता दें कि जब से भारत सरकार ने जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटाया है, तब से जम्मू और कश्मीर राज्य को केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है, जिस वजह से अब भारत का एक राज्य घटकर 2 नए केंद्र शासित प्रदेश बन चुके है। क्योंकि जम्मू और कश्मीर के अलावा लद्दाख भी केंद्र शासित प्रदेश में आ चुका है।

वर्तमान भारत में कितने राज्य हैं (2020) – 28

भारत में कितने राज्य हैं

1. आंध्र प्रदेश

आंध्र प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है और इस राज्य की अधिकृत भाषा तेलुगु है। आंध्र प्रदेश की राजधानी का नाम हैदराबाद और अमरावती है।

2. अरुणाचल प्रदेश 

अरुणाचल प्रदेश की राजधानी का नाम इटानगर है और इस राज्य की अधिकृत भाषा अंग्रेजी है। अरुणाचल प्रदेश उसकी हरे-भरे जंगलों की वजह से जाना जाता है।

3. असम 

असम भारत का सबसे छोटा राज्य है और असम की राजधानी का नाम दिसपुर है। इस राज्य की अधिकृत भाषा असमी है।

4. बिहार 

बिहार की राजधानी का नाम पटना है। बिहार को भारत में उसकी बौद्ध संस्कृति के लिए जाना जाता है। इस के अलावा इस राज्य की अधिकृत भाषा हिंदी है।

5. छत्तीसगढ़ 

छत्तीसगढ़ भारत में केंद्र में स्थित राज्य है छत्तीसगढ़ भारत में विशाल झरनों और मंदिरों के लिए जाना जाता है छत्तीसगढ़ की राजधानी का नाम रायपुर है और इसकी अधिकृत भाषा हिंदी और छत्तीसगढ़ी है।

6. गोवा 

गोवा अपने समुंदर के बीचो के लिए जाना जाता है और बहुत सारे प्रवासी यहां पर आनंद लेने के लिए आते हैं गोवा का अधिकृत भाषा कोंकणी है जो कि बहुत सुंदर भाषा है। गोवा की राजधानी का नाम पणजी है।

7. गुजरात 

गुजरात की अधिकृत भाषा गुजराती है और गुजरात की राजधानी गांधीनगर है। महात्मा गांधी से लेकर नरेंद्र मोदी गुजरात से हैं।

8. हरियाणा 

1 नवंबर 1966 को हरियाणा भारत का राज्य बना था। हरियाणा की राजधानी का नाम चंडीगढ़ है और इसकी अधिकृत भाषा हिंदी और हरियाणवी है।

9. हिमाचल प्रदेश 

25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश का गठन हुआ था। हिमाचल प्रदेश की राजधानी का नाम शिमला है और इसकी अधिकृत भाषा हिंदी है।

10. झारखंड 

15 नवंबर 2000 को झारखंड का गठन हुआ था। झारखंड की राजधानी का नाम रांची है और झारखंड की अधिकृत भाषा संथाली और हिंदी है।

11. कर्नाटक 

भारत का सबसे सुंदर राज्य कर्नाटक है। यहां पर हिंदू धर्म की सबसे पुरानी मंदिर मिलते हैं और भारत का सबसे बड़ा जंगल कर्नाटक में स्थित है। कर्नाटक की राजधानी का नाम बेंगलुरु है और इसकी अधिकृत भाषा कन्नड़ है।

12. केरल 

गोवा की तरह केरल भी अपने सुंदर समुंदर के बीचो के लिए जाना जाता है। इसके अलावा केरल की संस्कृति भी बहुत पुरानी और सुंदर है। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम है और केरल की अधिकृत भाषा मलयालम है।

13. मध्य प्रदेश 

हिंदी, सिंदी और बुंदेली मध्य प्रदेश की अधिकृत भाषा है। मध्य प्रदेश की राजधानी का नाम भोपाल है। 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश का भारत में गठन हुआ था।

14. महाराष्ट्र 

महाराष्ट्र वर्तमान में हिंदी सिनेमा के लिए जाना जाता है। लेकिन प्राचीन काल में यहां पर बड़े-बड़े शूरवीर पैदा हुए थे, जैसे कि छत्रपति शिवाजी महाराज। महाराष्ट्र की राजधानी का नाम मुंबई है और इसकी अधिकृत भाषा मराठी है।

15. मणिपुर 

21 जनवरी 1972 को भारत में मणिपुर का बतौर राज्य गठन हुआ था। मणिपुर की राजधानी इंफाल है और इसकी अधिकृत भाषा मणिपुरी है।

16. मेघालय 

चेरापुंजी, पूर्वोत्तर भारत का सर्वाधिक प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण, मेघालय में स्थित है। 1 अप्रैल 1970 को मेघालय का गठन हुआ था। यहां पर गारो एवं खासी भाषाएं बोली जाती है। मेघालय की राजधानी शिलांग है।

17. मिजोरम 

20 फरवरी 1987 को भारत में मिजोरम का बतौर राज्य गठन हुआ था। मिजोरम की अधिकृत भाषा में मिजो, अंग्रेजी और हिंदी है। आइजोल मिजोरम की राजधानी है।

18. नागालैंड 

1 दिसंबर 1963 को बतौर राज्य  नागालैंड का गठन भारत में हुआ था। नागालैंड की अधिकृत भाषा अंग्रेजी है और नागालैंड की राजधानी का नाम कोहिमा है।

19. ओडिशा 

26 जनवरी 1950 को बतौर राज्य उड़ीसा का भारत में गठन हुआ था। ओडिशा की राजधानी का नाम भुवनेश्वर है और इस राज्य की अधिकृत भाषा ओड़िया है।

20. पंजाब 

1 नवंबर 1966 को बतौर राज्य पंजाब का भारत में गठन हुआ था। पंजाब के राज्य भाषा पंजाबी है और पंजाब की राजधानी का नाम चंडीगढ़ है।

21. राजस्थान 

1 नवंबर 1956 को बतौर राज्य राजस्थान का भारत में गठन हुआ था। राजस्थान की राज्य भाषा हिंदी और ब्रजभाषा है। राजस्थान की राजधानी का नाम जयपुर है।

22. सिक्किम 

10 अप्रैल 1975 को बतौर राज्य सिक्किम का भारत में गठन हुआ था। अंग्रेज़ी, भूटिया, गुरूङ, लेपचा, लिंबू, मगर, मुखिया, नेपालभाषा, राई, शेर्पा और तामाङ यह सभी सिक्किम की राज्य भाषा है। गंगतोक सिक्किम की राजधानी है।

23. तमिलनाडु 

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है। और इस राज्य की अधिकृत भाषा तमिल है। 26 जनवरी 1950 को तमिलनाडु भारत का राज्य बना था।

24. तेलंगाना

2 जून 2014 को तेलंगाना भारत का राज्य बना था। तेलंगाना की राज्य भाषा तेलुगु है और तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद है।

25. त्रिपुरा 

21 जनवरी 1972 को बतौर राज्य भारत में त्रिपुरा का गठन हुआ था। त्रिपुरा की राजधानी का नाम अगरतला है। और बंगाली, ककबरक और अंग्रेजी इस की राज्य भाषा है।

26. उत्तर प्रदेश 

हिंदी उत्तर प्रदेश की अधिकृत भाषा है और उत्तर प्रदेश की राजधानी का नाम लखनऊ है। उत्तर प्रदेश ताजमहल के कारण जाना जाता है। 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश का गठन हुआ था।

27. उत्तराखंड 

9 नवंबर 2000 को उत्तराखंड का गठन हुआ था। उत्तराखंड की राजधानी का नाम देहरादून है और इस राज्य की राज्य भाषा हिंदी और संस्कृत है।

28. पश्चिम बंगाल

26 जनवरी 1950 को पश्चिम बंगाल का गठन हुआ था। पश्चिम बंगाल की राजधानी का कोलकाता है और इसकी अधिकृत भाषा बंगाली है।

वर्तमान भारत में कितने केंद्र शासित प्रदेश हैं (2020) – 9

1. अंडमान और निकोबार 

2. चंडीगढ़ 

3. दादरा और नगर हवेली 

4. दमन और दीव 

5. लक्षद्वीप 

6. पुडुचेरी 

7. दिल्ली 

8. जम्मू और कश्मीर 

9. लदाख

धन्यवाद।

Important Posts:

  • राशन कार्ड कैसे बनाएं
  • Police कैसे बने

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *