तमिलनाडु में कितने जिले हैं 2022 – List of Districts in Tamil Nadu

Raghavendra Anvekar1 min read18 viewsNo Comments

पुराने जमाने से लेकर अब तक तमिल नाडु हिंदू मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है, यहां की सुंदर मीनाक्षी अम्मन मंदिर और रामनाथ स्वामी टेंपल भी बहुत प्रसिद्ध है। तमिलनाडु भारत का दक्षिण में स्थित राज्य है, जो कि अपनी सीमाएं केरलज़ कर्नाटका और आंध्र प्रदेश से जोड़ता है। आज के इस लेख में हम आपको तमिलनाडु में कितने जिले हैं और इन सभी जिलों की लिस्ट नीचे प्रदान करने वाले हैं, जिस में और भी बहुत सारे महत्वपूर्ण माहिती शामिल है।

भाषा के आधार पर तमिलनाडु 1956 में भारत का आधिकारिक तौर पर राज्य बना और तमिलनाडु राज्य में आधिकारिक भाषा तमिल है, जो कि दुनिया की सबसे पुरानी भाषाओं में से एक है। आपको बता दें कि तमिलनाडु की इकोनॉमी में भारत में दूसरी सबसे बड़ा है और क्षेत्रफल के हिसाब से तमिलनाडु भारत का दसवां सबसे बड़ा राज्य और जनसंख्या के हिसाब से छटा सबसे बड़ा राज्य है।

तमिलनाडु में कितने जिले हैं (2022) 

तमिलनाडु में कितने जिले हैं
तमिलनाडु

मौजूदा आंकड़ों के अनुसार 2022 में तमिलनाडु में कुल जिलों की संख्या 38 है। 2020 से पहले यहां पर केवल 33 जिले थे लेकिन बाद में 5 नए जिले शामिल किए गए। यह आम बात है कि भारत के किसी ने किसी राज्य में जिलों की संख्या हर समय बदलती रहती है। साक्षरता के आधार पर तमिलनाडु में सबसे पहला जिला कन्याकुमारी का आता है, यहां पर लिटरेसी रेट 91.75% है। इसके बाद चेन्नई, तूतूकुड़ी, नीलगिरी और कांचीपुरम का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है।

जनसंख्या के मुताबिक सबसे पहला तमिलनाडु में जिले का नाम चेन्नई है, जहां पर 4646732 लोग रहते हैं। इसके बाद कांचीपुरम, वेल्लोर, तिरुवलुर और सलेम भी इस लिस्ट में शामिल है। विकास की बात करें, तो कांचीपुरम में सबसे ज्यादा विकास दर है, यहां पर 38.95% है और तिरुवल्लूर में 35.33% विकास दर है। इसी तरह इस लिस्ट में तिरुपुर और कृष्णागिरी जिले का नाम भी शामिल है।

List of Districts in Tamil Nadu (2022)

[table id=118 /]

तमिलनाडु राज्य में क्षेत्रफल के अनुसार सबसे बड़ा जिला कोयंबटूर है। उसके बाद विलुप्पुरम, तिरुनेलवेली, तिरुवन्नामलाई और वेल्लोर का नाम इस लिस्ट में मौजूद है। संस्कृति के हिसाब से तमिलनाडु और कर्नाटक में अभी भी हिंदू परंपरा मौजूद है। पुराने जमाने से इस जगह पर हिंदू मान्यताओं का आदर किया जाता है।

इसके अलावा तमिलनाडु की अन्य चीजों की बात करें तो यहां पर भरतनाट्यम नृत्य बेहद लोकप्रिय है और कबड्डी इस राज्य का आधिकारिक तौर पर पसंदीदा खेल है। यदि आप पुराने से पुराने हिंदू मंदिरों को देखना चाहते हैं और उन्हें महसूस करना चाहते हैं, तो तमिलनाडु एक ऐसा राज्य है जहां पर आपका सपना पूरा हो सकता है।

आशा करता हूं कि आपको हमारा या लेकिन जरूर पसंद आया होगा, यदि इस लेख में कुछ गलतियां मौजूद है, तो कृपया उसके बारे में नीचे कमेंट बॉक्स में हमें सूचित जरूर करें।

Frequently Asked Questions

तमिलनाडु का नया जिला कौन सा है?

तमिलनाडु का नया जिला मईलादुथुरै को राज्य के 38वां जिले के रूप में अस्तित्व लाया गया।

तमिलनाडु में कितने जिले हैं 2022?

2022 में तमिलनाडु में कुल 38 जिले हैं।

तमिलनाडु का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

तमिलनाडु का सबसे बड़ा जिला कोयंबटूर है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 7469 वर्ग किलोमीटर है।

तमिलनाडु की राजधानी कौन सी है?

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई है।

तमिलनाडु में कितने हिन्दू है?

2011 के जनगणना के अनुसार तमिलनाडु में ६३,१८८,१६८ हिन्दू है।

इन्हें भी पढ़े:

धन्यवाद…

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *