आंध्रप्रदेश में कितने जिले हैं 2022 – List of Districts in Andhra Pradesh

Raghavendra Anvekar1 min read43 viewsNo Comments

भारत के दक्षिण पूर्वी तट में मौजूद सुंदर राज्य का नाम आंध्र प्रदेश है, जहा की मातृभाषा तेलुगु है। क्षेत्रफल के हिसाब से आंध्र प्रदेश भारत का सातवां सबसे बड़ा राज्य है। आंध्र प्रदेश की सीमाएं तेलंगाना, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, तमिलनाडु, वेस्ट बंगाल और कर्नाटक राज्य से स्पर्श करती है। इस वजह से इस लेख में हम आपको आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं और उन सभी जिलों की लिस्ट सभी जानकारी के साथ प्रदान करने वाले हैं।

तेलुगु भारत में चौथी सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है और दुनिया में 11वीं सबसे बड़ी बोलने वाली भाषा है। आंध्र प्रदेश की इकोनामी भारत में आठवीं सबसे ज्यादा है और टूरिज्म के हिसाब से आंध्र प्रदेश में घूमने के लिए बहुत सी जगह है। जैसे कि अरकू वैली और हॉर्सले हिल्स जैसे हिल स्टेशन, गोदावरी और कृष्णा नदी, इसी तरह पंचारामा क्षेत्र, मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग और कोडंडा राम टेंपल भी यहां पर सुप्रसिद्ध है।

आंध्रप्रदेश में कितने जिले हैं (2022) 

आंध्रप्रदेश में कितने जिले हैं
आंध्र प्रदेश

2022 के आंकड़े के अनुसार आंध्र प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 13 है और अमरावती, विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश के दो राजधानियां है। 1 नवंबर 1956 को आंध्र और तेलंगाना प्रदेश को एक बनाकर आंध्र प्रदेश राज्य बनाया गया था। उस समय आंध्र प्रदेश के कुल 11 जिले थे। 

इसके बाद 30 जुलाई 2013 को आंध्र प्रदेश से तेलंगाना को नए राज्य के रूप में घोषित करने के लिए पार्लिमेंट में एक बिल प्रस्तुत किया गया और जिसे 2014 में पास किया गया और इसी तरह 2 जून 2014 को तेलंगाना नाम से भारत में नए राज्य की घोषणा हुई। 

इस तरह एक राज्य दो हिस्से में बटने के बाद दोनों राज्यों में जिलों की संख्या में काफी कमी आई। आपको बता दें कि फिर भी तेलंगाना में और आंध्र प्रदेश में तेलुगु भाषा आधिकारिक तौर पर मानी जाती है और यहां की टॉलीवुड इंडस्ट्री विश्व में सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। 

List of Districts in Andhra Pradesh (2022)

[table id=114 /]

आंध्र प्रदेश में सर्वाधिक साक्षरता वाले जिले के लिस्ट में सबसे पहला नाम पश्चिम गोदावरी जहां पर साक्षरता प्रतिशत 74.63% है। इसके बाद कृष्णा, चित्तूर और पूर्वी गोदावरी जिले का नाम इस लिस्ट में शामिल है। इसी तरह सर्वाधिक जनसंख्या वाले जिले की लिस्ट में पूर्वी गोदावरी जिले का नाम आता है, जहां पर जनसंख्या 5154296 है। गुंटूर, कृष्णा, विशाखापट्टनम, चित्तूर, अनंतपुर और कुरनूल भी इस लिस्ट में शामिल है।

कुरनूल, अनंतपुर, विशाखापट्टनम, चित्तूर, प्रकाशम, नेल्लौर और वाईएसआर में सबसे ज्यादा विकास दर है। जहां पर कुरनूल में 14.85 प्रतिशत विकास दर और आनंदपुर में 12.10% विकास दर है। क्षेत्रफल के अनुसार भी आंध्र प्रदेश राज्य में अनंतपुर जिले का नाम पहले नंबर पर आता है। इसके बाद कुरनूल, प्रकाशम, वाईएसआर और चित्तूर जिले भी इस लिस्ट में शामिल है।

आशा करता हूं कि आपको हमारा लेख जरूर पसंद आया होगा। यदि इस लेख में कुछ नई जानकारी अपडेट करनी है, तो उसके बारे में जरूर हमें नीचे कमेंट बॉक्स में सूचित करें।

Frequently Asked Questions

आंध्र प्रदेश का विभाजन कब हुआ?

1 नवंबर 1953 को मद्रास से अलग करके ढक्कन भाषा पर आधारित एक नए राज्य का स्थापना की गई और उस राज्य का नाम आंध्र प्रदेश है।

वर्तमान में आंध्र प्रदेश की राजधानी क्या है?

वर्तमान में आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद, अमरावती, विशाखापत्तनम और कर्नूल है।

आंध्र प्रदेश का सबसे छोटा जिला कौन सा है?

आंध्र प्रदेश का सबसे छोटा जिला श्रीकाकुलमम है, जिसका क्षेत्रफल 5,837 वर्ग किलोमीटर है।

आंध्र प्रदेश की भाषा कौन सी है?

आंध्र प्रदेश की भाषा तेलुगु है।

आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

आंध्र प्रदेश का सबसे बड़ा जिला अनंतपुर है, जिसका क्षेत्रफल 19130 वर्ग किलोमीटर है।

इन्हें भी पढ़े:

धन्यवाद…

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *