तोते के बारे में 30 रोचक और मजेदार तथ्य

Raghavendra Anvekar1 min read55 viewsNo Comments

Parrot in Hindi: कुछ साल पहले मेरे बुआ के घर में भी एक पालतू तोता था, जिसका नाम मिट्ठू था, लेकिन एक हादसे की वजह से वह मारा गया। क्योंकि घर के कमरे में आग लग गई थी। आते जाने वाले से बात भी करता था, बहुत ही होशियार और प्यारा तोता था। आज के इस लेख में हम आपको तोते के बारे में जानकारी, रोचक और मजेदार तथ्य बताने वाले हैं।

तोते का वैज्ञानिक नाम सिटाक्यूला केमरी है। तोते आमतौर पर बहुत सारे रंग के होते हैं और किसी की भी नकल कर सकते हैं। लेकिन सबसे सुप्रसिद्ध रंग वाला तोता हरा वाला होता है, जो कि भारत में आमतौर पर गांव में देखने के लिए मिल जाता है।

तोते के बारे में जानकारी हिंदी में – Parrot in Hindi

तोते के बारे में जानकारी हिंदी में - Parrot in Hindi
  1. तोता एकमात्र पक्षी है, जो कि अपने खाने को पंजे से पकड़ कर और फिर बाद में उसे चोंच से तोड़कर खाता है।
  2. तोते की चोच किरेटिन नामक प्रोटीन से बनी हुई होती है, जिस वजह से यदि तोते की चोच टूट जाती है तो बाद में वह अपने आप ठीक भी हो जाती है।
  3. तोता रंगों और आकृतियों को भी पहचानना सीख लेता है।
  4. आप यह कह सकते हैं कि एक तोते में लगभग 5 वर्ष के बच्चे जितने बुद्धिमता होती है।
  5. आमतौर पर भारत में पाया जाने वाला तोता हरे रंग का होता है। लेकिन तोते की कई सारी प्रजातियां होती है, जैसे कि नीला, सफेद, पीला या फिर रंग-बिरंगे भी तोते होते होते हैं।
  6. कुकी नाम के तोते की मृत्यु साल 2016 में हो गई थी। बताया जाता है कि तब उसकी उम्र तब 83 थी। वह सबसे अधिक उम्र तक जीवित रहने वाला तोता था।
  7. तोते मांसाहारी या शाकाहारी दोनों होते हैं। अधिकांश समय तोते फल, फूल या छोटे कीड़े या फिर बीजों को खाते हैं।
  8. कभी भी अपने तोते को चॉकलेट ना खिलाए। यह उनके लिए विष के समान होता है और उनकी जान भी जा सकती है।
  9. 10 ग्राम का तोता दुनिया का सबसे छोटा और हल्का होता है, जिसका नाम पग्मी है।
  10. काकापो तोता दुनिया का सबसे भारी तोता होता है और इसका औसत वजन 4 किलो के बराबर भी होता है।
  11. तोते की कुछ प्रजातियां ऐसी भी होती है, जो कि इंसानों की आवाज की नकल करते हैं और जल्दी सीख जाते हैं।
  12. 1728 शब्दों को याद करके, पक नामक तोते ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है।
  13. दुनिया में तोते की प्रजातियां लगभग 400 से भी ज्यादा होती है।
  14. प्राकृतिक रूप से तोते के पंखों में एंटी बैक्टीरिया तत्व पाए जाते हैं।
  15. क्या आपको पता है, भारत में तोते को पिंजरे में पालना गैरकानूनी है। ऐसा करने पर बड़ी सजा हो सकती है।
  16. ऑस्ट्रेलियन नाइट नामक तोते को सबसे रहस्यमई और मायावी तोता माना गया है और अब तक केवल 3 लोगों ने ही इसे देखे जाने की पुष्टि हुई है।
  17. तोते की काकापो प्रजाति धीरे-धीरे लुप्त होती जा रहे हैं। आपको बता दें कि 2018 में इनकी संख्या केवल 149 ही रह गई थी।
  18. काकापो प्रजाति का तोता उड़ नहीं सकता, क्योंकि इसका वजन बहुत भारी होता है।
  19. ऐसा कहा जाता है कि यदि आप अपने तोते को बोलना सिखाते हैं और फिर उसे जंगल में छोड़ देते हैं, तो वह तोता अन्य जंगली तोते को भी बोलना सिखा सकता है।
  20. तोते को संगीत से बहुत प्रेम होता है और तोता संगीत को महसूस करके समझ भी सकते हैं।
  21. पेड़ों के छेद, चट्टानों के गुहाओं में या फिर जमीन के सुरंगों में तोते रहना पसंद करते हैं और ज्यादातर उनके घोसले वहीं पर होते हैं।
  22. तोते को हमेशा झुंड में रहना पसंद है।
  23. तोते की एक प्रजाति ऐसी भी होती है, जिनमें तोता नर है या मादा इसका पता लगाना रक्त परीक्षण के बाद ही होता है।
  24. तोते के चूजे पहले 2 हफ्ते के लिए अंधे होते हैं और तीन सप्ताह के बाद उनके पंख विकसित हो जाते हैं।
  25. आपको बता दें कि आमतौर पर तोता 2 से 8 अंडे दे सकता है, जिन्हें लगभग 25 दिनों तक सेने की जरूरत होती है और यह काम माता-पिता दोनों करते हैं।
  26. हैरान करने वाली बात यह है कि वैज्ञानिकों को तोते की 2 करोड़ 30 लाख साल पुराना जीवाश्म मिला है, जिनकी हड्डियों की संरचना अबकी तोते की तरह है।
  27. तोते अपने पैरों पर खड़े होकर सोते हैं।
  28. कठोर नारियल को भी तोड़ देने वाले तोते का नाम Hyacinth है, जिसकी चोंच बहुत मजबूत होती है।
  29. कभी-कभी कुछ तोतों के गले में लाल सर्कल दिखाई देता है, उन तोतो को कंटी वाला तोता कहा जाता है।
  30. एशिया, अफ्रीका, अमेरिका, यूरोप, ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में तोता देखने को मिल जाएगा और ज्यादातर गर्म इलाकों में इसको पाया जाता है।

तोते को घर में लाकर पिंजरे में पालना बहुत बड़ा गुनाह है। लेकिन उससे भी पहले आप एक सुंदर सी दिखने वाले जीव के जीवन को बर्बाद कर रहे हैं। भगवान ने उसे पंख उड़ने के लिए दिया है, ना कि पिंजरे में बैठकर खाना खाने के लिए। यदि आपके घर के आसपास कोई भी पिंजरे में तोता पालता है, तो किसी भी तरह उन लोगों को समझा कर उसे पिंजरे से बाहर निकालने की कोशिश करें और उस तोते की सहायता करें, भगवान जरूर आपको बड़ा इंसान बनाएगा।

Frequently Asked Questions


क्या तोता पालना चाहिए?

तोता पालना पाप है, क्योंकि वह बिल्कुल भी पिंजरे में खुश नहीं रह पाता और आपको हर समय बद्दुआ देता रहेगा।

तोते के अंडे कब होते हैं?

आमतौर पर तोते फरवरी और अप्रैल के बीच अंडे देते हैं।

तोते की खासियत क्या होती है?

तोता अपनी बुद्धिमानी के लिए जाना जाता है। इसके पंख भी रंग-बरंगे होते हैं और देखने के लिए भी यह आकर्षक होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह मनुष्य की आवाज की नकल करता है।

तोते के बच्चे की आंख कितने दिन में खुलती है?

करीब 2 हफ्ते के बाद तोते के चूजे के आंख खुलती है।

तोते की आयु कितनी होती है?

काकातुआ तोता: 40 – 60 वर्ष
काकापो तोता: 40 – 80 वर्ष
हायसिंथ मेको तोता: 50 वर्ष

इन्हें भी पढ़े:

धन्यवाद…

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *