छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित 2021 – 15 Chhoti Paheliyan with Answers

Raghavendra Anvekar1 min read3 viewsNo Comments

आज हम आपके लिए लेकर आए हैं, छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित जिनकी मदद से आप अपने बच्चों की मानसिक विकास के लिए उनकी दिमागी कसरत कर सकते हैं। बच्चों के विकास के लिए खेलकूद जरूरी है, इससे शारीरिक और मानसिक दोनों में फायदा होता है।

लेकिन कुछ ऐसे ब्रेन एक्टिविटी होते हैं, जो कि काफी प्रभावी होते हैं, जिनसे आपके बच्चे होशियार बन जाते हैं। आप हर दिन या फिर हर हफ्ते में से कुछ दिन अपने बच्चों से नीचे दिए गए छोटी पहेलियां पूछ कर उनको और मेंटली मजबूत बना सकते हैं। इस वजह से इस मजेदार पहेलियां की सूची को जरूर पढ़े और इसका आनंद लीजिए।

छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित – Chhoti Paheliyan with Answers

छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित

1. मेरी गर्दन है पर सिर नहीं है, बताओ मैं कौन हूं?

उत्तर: बोतल

2. वर्ष के कौन से महीने में 28 दिन होते हैं?

उत्तर: वर्ष के हर महीने में 28 दिन होते हैं।

3. दो लड़के और दोनों के रंग एक जैसे हैं, अगर एक बिछड़ जाए तो दूसरा काम ना आए!

उत्तर: जुटे

4. एक पैर और बाकी धोती, सावन में वह अक्सर रोती!

उत्तर: छतरी

5. ऐसा क्या है, जो आपका अपना है, लेकिन उसका इस्तेमाल आप से ज्यादा दूसरे करते हैं!

उत्तर: आपका नाम

6. आज के लिए बहुत ही उपयोगी, कल होती बन जाती रद्दी!

उत्तर: अखबार

7. बिना पैर के चलती रहती, हाथों से अपना मुंह है पोछती, बताओ कौन?

उत्तर: घड़ी

8. काले बन की रानी है, लाल पानी पीती है।

उत्तर: खटमल

9. चार ड्राइवर एक सवारी, उसके पीछे जनता भारी।

उत्तर: मुर्दा

10. तीन अक्षर का मेरा नाम, आगे से पढ़ो या पीछे से पढ़ो उसका मतलब एक समान?

उत्तर: जहाज

11. हरी डंडी, लाल कमान, तोबा तोबा करे इंसान।

उत्तर: मिर्ची

12. सबके घर में रहती है, सुबह शाम उसकी जरूरत पड़ती है।

उत्तर: झाड़ू

13. एक मां के दो बेटे, दोनों है महान, एक ठंडा दूसरा गरम, बताओ कौन है वह?

उत्तर: चंद्रमा और सूर्य

14. बिन पानी के वह घर बनाए, सबके घर में वह मिल जाए।

उत्तर: मखड़ी

15. ऐसी कौन सी चीज है, जो इंसान के लिए नुकसान दाई है, फिर भी उसे लोग भी जाते हैं?

उत्तर: गुस्सा

आशा करता हूं कि आपको यह लेख जरूर पसंद आया होगा। आपके बच्चों को या फिर आपको यह सभी 15 छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित कैसी लगी! इसके बारे में जरूर हमको एक बार कमेंट बॉक्स में बताइए और इसी तरह अन्य पहेलियों की जानकारी की सूची के लिए हमें ऐसे ही प्यार देते रहे।

इन्हें भी पढ़े:

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *