Scoopkeeda

रागी के फायदे, नुकसान और उपयोग – Ragi Benefits, Side Effects & Uses

नमस्कार दोस्तों, इस लेख में रागी के फायदे के अलावा नुकसान और उपयोग के बारे में भी आपको जानकारी मिलने वाली हैं। रागी को मंडुआ भी कहा जाता है और अंग्रेजी में इसे Finger Millet कहा जाता है। आमतौर पर भारत में लोग इसे अनाज के रूप में उपयोग करते हैं। लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि कुछ महीनों के लिए अगर हम रागी का सेवन करते हैं, तो हमारे शरीर में जबरदस्त फायदे होते हैं। तो चलिए रागी के बारे में और जानकारी हासिल करते हैं।

Table of Contents

रागी के फायदे, नुकसान और उपयोग

रागी का सबसे ज्यादा सेवन दक्षिण भारत में किया जाता है और कर्नाटक में रागी की खेती होती है। बाजार में आपको बेहद कम दाम में रागी मिल जाएगी। आपको बता दें कि ₹25 किलो में आपको 1 किलो रागी मिल जाएगी, जो कि 1 हफ्ते के लिए काफी है। रागी का उपयोग स्वादिष्ट लड्डू, उपमा, डोसा, बिस्किट और सूप बनाने के लिए किया जाता है।

इसके अलावा कर्नाटक में लोग रागी मु्द्दे बनाकर खाते हैं, जो कि काफी स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजन होती है। रागी का प्रयोग कफ दोष, कमजोरी दूर करने, गंदगी साफ करने, स्वचा विकार, किडनी के लिए और शरीर की जलन को मिटाने के लिए किया जाता है

रागी के फायदे – Ragi Benefits in Hindi

1. कुष्ठ रोग में उपयोगी

कुष्ठ रोग जोकि गंभीर बीमारी है, इसका इलाज करने के लिए रागी का सेवन फायदेमंद होता है। इसके लिए आपको रागी के साथ सफेद चित्रक को मिलाकर सेवन करना उत्तम होता है।

2. मोटापे से छुटकारा

भारत में कई सारे लोग मोटापे से परेशान हैं। लेकिन अगर हम हमारे खान-पान का ध्यान रखते हैं, तो आसानी से मोटापे से छुटकारा मिल सकता है। रागी में शरीर के अंदर फैट कम करने के गुण होते हैं, जिस वजह से लोगों को इसका सेवन करना चाहिए।

3. मजबूत हड्डियां

रागी में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इसका अंदाजा आप ऐसे लगा सकते हैं कि 100 ग्राम रागी में लगभग 344 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है, जो की हड्डियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

4. त्वचा के लिए फायदेमंद

रागी में भरपूर मात्रा में अमीनो एसिड और विटामिन डी पाया जाता है। इस वजह से रागी का सेवन करने से त्वचा हमेशा जवां बनी रहती है और स्किन टिशु को यह रिपेयर करता है, जिससे झुरिया नहीं पड़ती है।

5. डायबिटीज से राहत

रागी के अंदर ऐसे गुण होते हैं, जो कि ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं, जिस वजह से बहुत सारे डायबिटीज मरीज रागी का सेवन करते हैं। इस वजह से डायबिटीज से राहत पाने के लिए आपको आज से रागी का उपयोग करना चाहिए।

रागी के नुकसान – Ragi Side Effects in Hindi

रागी के उपयोग – Ragi Uses in Hindi

आखिरी बात

अगर आप गेहूं और अन्य अनाजों से बने रोटी और दोसे का सेवन करते हैं, तो अच्छे सेहत के लिए आज से ही रागी के आटे से बने चपाती और दोसे का सेवन कर सकते हैं।

इसके अलावा रागी से आप बहुत सारे स्वादिष्ट खाना पका सकते हैं, जिससे आपकी सेहत एकदम से बढ़ जाएगी और आप की कमजोरी भी छूमंतर हो जाएगी।

इन्हें भी पढ़ें:

Exit mobile version