30 Comedy Jokes In Hindi 2020: कॉमेडी के चुटकुले

Raghavendra Anvekar1 min read54 viewsNo Comments

Comedy Jokes In Hindi 2020: जिंदगी में हंसते खेलते रहना बेहद जरूरी है। जब कोई दुखी होता है तो किसी के एक शब्द से भी वह हंसते खेलते झूम उठ सकता है।Comedy Jokes In Hindi 2020

इस वजह से आज के इस लेख के जरिए हम आपको 2020 साल के नए कॉमेडी के चुटकुले की लिस्ट दिखाने वाले हैं। इन चुटकुलों को आप अपने प्यारे दोस्तों, परिवार के सदस्यों और अपनों के साथ ताजा करके मजा उठा सकते हैं।

Comedy Jokes In Hindi 2020

Comedy Joke 1

1. पत्नी: ऑफिस से आते वक्त सब्जी लेकर आना। और तुम्हें हमारी पड़ोसन ने हेलो मैसेज भेजा है। (पत्नी ने पति को मैसेज भेज दिया)

पति: कौन सी पड़ोसन?

पत्नी: कोई पड़ोसन नहीं, ऐसे ही चेक कर रही थी कि तुम ने मैसेज पढ़ा या नहीं।

पति: लेकिन एक पड़ोसन तो मेरे साथ है, तुम किस पड़ोसन की बात कर रही हो?

पत्नी: क्या!! उसके साथ कहां पर हो तुम?

पति: मैं अपने पडोसन के साथ सब्जी मार्केट में हूं।

पत्नी: मैं सब्जी मार्केट आ गयी हु। कहा पर हो तुम?

पति: मैं तो मजाक कर रहा था, मैं अभी ऑफिस में हूं। तुम सब्जी मार्केट से सब्जी लेते चले जाना। 😂😂😂

 

2. पापा: शादी कर ले अब तू।

मैं: क्यूं..?

पापा: अफिस से आएगा तो रोटी बनी मिलेगी…!!

मैं: कामवाली है ना घर में…

पापा: साले, तु सिर्फ रोटी का ही भुखा है क्या..?

 

3. एक दिन पप्पू के घर के आगे लोगों की भीड़ उमड़ी थी।

पप्पू ने घर के बाहर निकल कर लोगों से पूछा क्या हुआ?

बाद में लोगों ने उससे कहा: सावधान रहना पानी में जहर है !!

यह सुनकर पति फटाफट अपने पत्नी के पास आया…

पत्नी ने पूछा: इतना शोर की आवाज गली में किस बात की है?

पति :- कुछ नहीं हुआ …. फालतु लोग हैं, तू पानी पी के चुपचाप सो जा।

 

4. पप्पू अपने मां से पूछता है कि दुल्हन विदाई के समय इतनी रोती क्यों है?

पप्पू की मां पप्पू से कहती है अगर तुझे किसी और के घर बर्तन मांजने के लिए भेजेंगे तो तू क्या नाचेगा?

 

Comedy Joke 5

5. बीवी- हर दिन पूजा किया कीजिए। आपकी हर परेशानी खत्म हो जाएगी।

पति: हां… तुम्हारे
पिताजी ने बहुत की होगी
उनकी खत्म हो गई और मेरी शुरू हो गई..।

 

6. मैं: अरे भाई मेरी और मेरी गर्लफ्रेंड की शादी हो रही है।

दोस्त: वाह यह, यह तो अच्छी बात है। लेकिन कब?

मैं: मेरी 9 मई को और उसकी की 15 अगस्त को।

 

7. मेरा दोस्त हमेशा भगवान को कॉल करके शिकायत करता रहता था।

हे भगवान….

गर्मी बहुत है….
बारिश भयंकर है….
ठंड बहुत लग रही है…
बरसात नहीं हो रही है…
और बाजार भी नुकसान में जा रहा है।

भगवान बोले: बेटे…. अगर तुमको दुनिया में नहीं जम रहा है, तो मैं तुम्हें ऊपर बुला लेता हूं।

दोस्त: नहीं प्रभु इसकी कोई जरूरत नहीं है..सब ठीक है।

और फोन काट दिया।

 

8. पत्नी: इस महीने मैं आपसे थोड़ा कम झगड़ा करूंगी।

पति: क्यों जी! आज मुझसे इतना प्यार कैसे आया?

पत्नी: क्योंकि यह महीना ही 28 दिन का है।

 

9. चाय वाले की बेटी IAS बनी।

चाय वाले का बेटा डॉक्टर बना।

कश्मीर में चाय वाले की बेटी ने 99% बनाएं।

अब इन खबरों को पढ़ पढ़ कर बच्चे जिद करने लगे और पापा से कहा: पापा अब आप भी चाय बेचना शुरू कर दो…

 

Comedy Joke 10

10. अनन्या: भैया सेब कैसे दिए?

दुकानदार: 50 के 5 सेब

अनन्या: कुछ कम करो ना भैया.. प्लीज़

दुकानदार: ओके.. 30 के 3 ले लो।

अनन्या: वाह.. थैंक यू सो मच.. भैया दे दो।

 

11. नई शादी के बाद पत्नी के हाथों का बना खाना पति ने पहली बार खाया।

खाना अधिक तीखा था। लेकिन पत्नी के वजह से वह उसे निराश नहीं करना चाहता था।

पति: खाना बहुत स्वादिष्ट बना है।

पत्नी: लेकिन, आपके आंखों से आंसू क्यों आ रहे हैं?

पति: खुशी के आंसू है पगली।

पत्नी: अगर ऐसी बात है, तो और खाना देती हूं।

पति: नहीं, मैं ज्यादा खुशी बर्दाश्त नहीं कर सकता।

 

12. पत्नी: शादी होने से पहले तुम मुझे सिनेमा, होटल और ना जाने कहां-कहां घूमाते थे। शादी होने के बाद घर के बाहर भी नहीं ले जाते।

पति: कभी चुनाव के बाद प्रचार देखा है…

 

13. एक रिक्शा वाले की शादी हो रही थी।

जब शादी के दौरान दुल्हन उसके पास बैठी थी तो दूल्हा बोला: थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है।

फिर क्या था मंडप में ही…

दे चप्पल दे चप्पल।

 

14. एक कुंवारे ने विज्ञापन दिया: मेरी शादी करवाओ, नहीं तो मैं मोदी बन जाऊंगा।

फिर क्या था कांग्रे#स वाले 300 लड़कियां लेकर पहुंच गए।

खौफ इसको कहते हैं।

 

Comedy Joke 15

15. कमाल के दिन थे वह भी…

मैडम मुर्गा हमें बनाती थी और परीक्षा में अंडे खुद देती थी।

 

16. बीवी: सुनो जी, जब हमारी नई शादी हुई थी तो जब मैं खाना बनाती थी, तो तुम कम खाते थे और मुझे ज्यादा खिलाते थे।

पति: तो?

बीवी: लेकिन अब आप ऐसा क्यों नहीं करते हो?

पति: क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गए हो।

बीवी बेहोश…

 

17. एक व्यक्ति सड़क पर दारू पीकर गाड़ी चला रहा था।

और अचानक सामने से आते हुए कार को ठोक दिया।

पुलिस: बाहर निकल

व्यक्ति: माफ कर दो साहब जी

पुलिस: दारु पी के गाड़ी चलाता है.. मुंह खोल

व्यक्ति: अरे नहीं साहब.. पहले से ही खूब पी रखी है और कितना पिलाओगे…

 

18. कांग्रेस: नरेंद्र मोदी फिल्म से भाजपा को फायदा होगा।

भाजपा: तो फिर आप राहुल गांधी पर फिल्म बनाए।

कांग्रेस: नहीं, उसमें भी भाजपा को ही फायदा होगा।

 

19. पार्क में मैं और सोनम साथ बैठे थे।

सोनम: तुम बहुत कूल हो।

मैं: आप भी बहुत हॉट हो।

बगल में बैठे मिश्रा जी..

मिश्रा जी: तो फिर तुम दोनों शादी कर लो… बच्चे भी गुनगुने पैदा होंगे।

 

Comedy Joke 20

20. पत्नी रात को आसमान के तारों की तरफ देखते हुए।

बताओ जी, वह कौन सी चीज है जो तुम रोज देखते हो पर तोड़ नहीं सकते?

पति: नहीं मैं नहीं बताऊंगा।

पत्नी: बताओ ना प्लीज।

पति: रहने दे।

पत्नी: बताओ ना प्लीज।

पति: तेरा मुंह…

 

21. टीचर ने एक गधे के सामने एक बाल्टी पानी और एक बोतल शराब रखी..

गधा सारा पानी पी गया।

टीचर ने बच्चों से पूछा, तुमने इससे क्या सीखा?

बच्चे: जो शराब नहीं पीता वह गधा है…

 

22. पत्नी: चलो ना आज कहीं घूमने चलते हैं और हां ड्राइविंग में करूंगी।

पति: वाह, मतलब जाएंगे कार में और आएंगे कल के अखबार में।

 

23. शादी के बाद दूल्हा मौलवी से

आपकी फीस कितनी है?

मौलवी: बरखुरदार, बीवी की खूबसूरती के मुताबिक दे दो।

दूल्हे ने जेब से 10 का नोट निकालकर मौलवी को थमाया और उठ कर जाने लगा।

तभी अचानक हवा से दुल्हन का घूंघट टूट गया।

मौलवी: अमा मियां, बाकी के पैसे तो लेकर जाओ।

 

24. मोटी औरत डॉक्टर के पास गई।

और बोली: डॉक्टर साहब, आपने तो कहा था कि खेलने से मोटापा कम होता है, पर मेरा तो बिल्कुल कम नहीं हुआ।

डॉक्टर: कौन सा खेल खेलती हो तुम?

मोटी औरत: कैंडी क्रश

डॉक्टर बेहोश….

 

Comedy Joke 25

25. बीवी: यह जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि, यह जो तेरी जुल्फें हैं जैसे रोशन की डोर, यह कीसके लिए लिखते हो?

पति: पगली तेरे लिए ही लिखता हूं, मेरी जानू।

बीवी: तो फिर वही रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है तो इतना चिल्लाते क्यों हो!

 

26. कुछ औरतों ने मिलकर यह तय किया कि 1 महीने के लिए वे अपने पति के पास नहीं सोएंगे।

तब ग्रुप में से एक बूढ़ी औरत उन्हें बोलती है: सभी अपनी उंगली कान में डालकर खुजाइए।

बूढ़ी औरत: अब बताइए उंगली को अच्छा लगा या कान को?

औरतें: कान को।

बूढ़ी औरत: इसलिए ज्यादा होशियारी मत दिखाओ।

कुछ समझे…

 

27. मुंशी जी नहा रहे थे।

नहाते वक्त पड़ोसन ने उन्हें देख लिया।

बात कोर्ट तक पहुंची…

जज: क्या हुआ?

मुंशी जी: साहब इस पड़ोसन ने मुझे नहाते देख लिया।

जज: तो तुम क्या चाहते हो?

मुंशी जी: बदला।

जज बेहोश!!!

 

28: आज के जमाने का सत्य…

नींद आंखे बंद करने से नहीं, बल्कि इंटरनेट बंद करने से आती है।

 

29. मुन्ना: ए सर्किट, ये डॉक्टर लोग ऑपरेशन से पहले मरीज को बेहोश क्यों करते हैं?

सर्किट: सिंपल है भाई, मरीज लोग ऑपरेशन करना सीख गया तो डॉक्टरों की वाट लग जाएगी।

 

Comedy Joke 30

30. आदमी ने महिला को साइकिल से टक्कर मार दी।

महिला (गुस्से में): ब्रेक नहीं मार सकता!

आदमी: पूरी की पूरी साइकल मार दी, अब क्या ब्रेक अलग से मारु।

 

भविष्य काल में भी आप लोगों को हमारी तरफ से ऐसे ही मजेदार चुटकुले और कॉमेडी जोक्स कि ताजा सूची मिलती रहेगी, इस वजह से हमारे ब्लॉग पर आते रहे।

यह भी पढ़े:

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *