Close Menu
  • About us
  • Contact us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • DMCA
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
Scoopkeeda
  • Home
  • Career
  • Information
  • How To
  • Health
  • Websites
  • Quotes
  • Education
Home » मेकअप का सामान की लिस्ट – Makeup Accessories List in Hindi

मेकअप का सामान की लिस्ट – Makeup Accessories List in Hindi

By Casey MccarthyOctober 22, 2020

गणेश चतुर्थी, दीपावली, शादी पार्टी तथा अन्य उत्सवों में सभी लोग नहा धोकर नए कपड़े पहन कर खुद को अट्रैक्टिव और सुंदर बनाने के लिए बहुत सारी चीजें करते हैं। लेकिन लड़कियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज है, मेकअप। आजकल की लड़कियां बिना मेकअप के किसी भी फंक्शन में या फिर उत्सव में नहीं जाती है। मेकअप करने के बाद आमतौर पर सभी लोगों के अंदर एक आत्मा विश्वास आ जाता है, जिससे उनका दिन अच्छा गुजरता है। यदि आप मेकअप का सामान की लिस्ट की जानकारी प्राप्त करने के लिए आए हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं। क्योंकि आज के इस लेख में हम आपको Makeup Accessories List in Hindi की जबरदस्त सूची प्रदान करने वाले हैं।

Table of Contents

25 मेकअप का सामान की लिस्ट – Makeup Accessories List in Hindi

[table id=88 /]

 

ऊपर दिए गए सभी 25 मेकअप सामान की लिस्ट आप को सुंदर बनाने के लिए जरूरी है, जिनके बिना आपका मेकअप अधूरा हो सकता है। इस वजह से इस लिस्ट को जरूर अपने पास संभाल कर रखें। इसके अलावा कुछ अहम मेकअप का सामान की लिस्ट की जानकारी हम नीचे प्रदान करने वाले हैं।

मेकअप का सामान की लिस्ट की जानकारी

मेकअप का सामान की लिस्ट - Makeup Accessories List in Hindi

फाउंडेशन

फाउंडेशन का काम आपके चेहरे को हल्का सा चमकदार बनाना है या आपके चेहरे के रंग के टोल को ऊपर ले जाने में मदद करता है। जिस वजह से किसी भी फंक्शन में जाते वक्त आपको फाउंडेशन का उपयोग जरूर करना चाहिए।

काजल

पुराने जमाने से ही लोग भारत में काजल का इस्तेमाल आंखों में और चेहरे पर करते थे। लोग घर में काजल बनाकर इसका इस्तेमाल करते थे। लेकिन अब आपको बाजार पर केमिकल वाले काजल मिल जाएंगे, जिससे आपकी आंखें सुंदर दिखने लगेगी।

मस्करा

मस्करा से आईलैशेस को निखार आ जाता है और यह आपकी आंखों को बहुत ही अट्रैक्टिव बनाता है। मेकअप के दौरान मस्करा लगाना बहुत ही जरूरी है, यह आपके आईलैश को डार्क बनाता है।

क्लींजर

मेकअप करने के दौरान लड़कियां क्लींजर का इस्तेमाल सबसे पहले करती है। क्लींजर का काम यह है कि यह आपके चेहरे पर जमी हुई धूल मिट्टी को निकाल देता है, जोकि मेकअप करने से पहले बेहद जरूरी है। हाथों में क्लींजर लगाकर उंगली उसे अपने चेहरे पर धीरे-धीरे मसाज 1 मिनट तक करें और बाद में पानी से धो ले।

प्राइमर

प्राइमर का काम मेकअप को ज्यादा समय तक ठिकाने में मदद करना होता है और यह आपके चेहरे को हानिकारक केमिकल से भी बचाता है।

कंसीलर

मेकअप के लिए कंसीलर का इस्तेमाल बहुत ज्यादा लोग करते हैं, क्योंकि कंसीलर से आप अपने चेहरे के दाग धब्बे, पिंपल, मार्क्स, झुरिया और पिगमेंटेशन छुपाने में उपयोग कर सकते हैं। इसे लगाने के बाद आपकी त्वचा थोड़ी निखरी हुई लगेगी।

फेस पाउडर

फेस पाउडर या कंपैक्ट जो कि आपके चेहरे की स्किन को ज्यादा ब्राइट करने के लिए लगाया जाता है। जो लोग अपने स्किन को थोड़ा और गोरा और चमकदार बनाना चाहते हैं, वह फेस पाउडर का इस्तेमाल करते हैं और फेस पाउडर चेहरे की चिपचिपाहट से भी आप को बचाता है।

आईशैडो

आपके मेकअप का सामान की लिस्ट में आपको जरूर आईशैडो को शामिल करना चाहिए। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए आईशैडो का इस्तेमाल किया जाता है। वैसे तो बाजार में मैट आईशैडो और सिमर आईशैडो जैसे बहुत सारे तरह के आईशैडो उपलब्ध है।

लिपस्टिक

लड़कियां आमतौर पर शादी और पार्टियों में डार्क लिपस्टिक और डे मेकअप के लिए लाइट लिपस्टिक का उपयोग करते हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं कि बिना मेकअप की भी वे लोग सिर्फ लिपस्टिक लगाकर भी फंक्शन में जाते हैं।

लिप लाइनर

आमतौर पर लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर होठों पर लगाया जाता है, जिससे लिपस्टिक आपके होठों पर ज्यादा समय तक टिकी रह सके।

हाइलाइटर

हाइलाइटर नाम से आप लोग जान गए होंगे कि हाइलाइटर का इस्तेमाल लोग चेहरे को हाइलाइट कर सके। जैसे कि इससे आपके चेहरे पर ग्लो आती है और सारे फीचर्स अच्छी तरह से डिफाइन होने लगते हैं।

सिंदूर

भारतीय संस्कृति में सिंदूर का महत्वपूर्ण स्थान है। शादीशुदा महिलाएं हमेशा सिंदूर लगाती है, जिससे वे सुंदर दिखते हैं।

बिंदी

सिंदूर की तरह पुराने जमाने में भारतीय महिलाएं माथे पर पति के नाम का टीका लगाया करती थी। लेकिन अब बिंदी का जमाना आ गया है। चेहरे पर बिंदी लगाने से आपका चेहरा अलग ही तरह से सुंदर दिखने लगता है।

नेल पेंट

आपने हमेशा लड़कियों को नेलपेंट लगा कर सोशल मीडिया पर फोटो डालते हुए देखा होगा। लड़कियां हमेशा अपने नाखूनों का ख्याल रखती है। आप हमेशा अपने कपड़ों से मैचिंग नेल पेंट का उपयोग करें।

मेकअप रिमूवर

आप हमेशा यह याद रखें कि जब भी आप किसी भी मेकअप का सामान की लिस्ट बनाए तो उसमें जरूर मेकअप रिमूवर को शामिल करें। यह बहुत ही महत्वपूर्ण चीज है, जिससे आपके चेहरे को नुकसान से बचाता है। यह आपके चेहरे से रोम छिद्र को साफ करके पूरी तरह से मेकअप हटाता है।

ऊपर दिए गए सभी मेकअप का सामान की लिस्ट किसी भी लड़की के लिए बहुत जरूरी है। इन मेकअप सामानों को आप ऑनलाइन बहुत कम पैसों में खरीद सकते हैं।

इसे भी पढ़े:

  • 25 Vehicles Name In Hindi and English – List of Vehicles
  • घर के किराना सामान की लिस्ट – Home Grocery Items List in Hindi
  • Makeup करने का तरीका
Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

© Copyright 2023, All Rights Reserved
  • Home
  • Privacy Policy
  • About us
  • Contact us
  • Cookie Policy
  • Disclaimer
  • DMCA

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Yeni üyeler için sunulan bonuslar sayesinde 1xbet giriş ile kazanmaya başlamak daha kolay hale gelir.

Mostbet, kullanıcılarına güvenli bir oyun deneyimi sunar ve hızlı giriş için mostbet adresini ziyaret edebilirsiniz.