Krishna Quotes in Hindi: भगवान श्री कृष्णा भगवान विष्णु जी के आठवें अवतार है। विट्ठल, कृष्ण, कान्हा, श्याम, कन्हैया, केशव, गोपाल, वासुदेव, द्वारकाधीश, द्वारकेश यह कुछ श्री कृष्ण जी के अन्य नाम है। सबसे पहले आपने श्री कृष्ण के बारे में श्रीमद्भागवत गीता में जरूर सुना होगा, जहां पर श्री कृष्ण जी ने अर्जुन को जीवन के महत्वपूर्ण ज्ञान प्रदान किया था।
श्री कृष्ण द्वारा अर्जुन को बताए गए उन बातों से आज भी बहुत सारे लोगों का जीवन बदल रहा है। यदि आप भी अपने जीवन को बदलना चाहते हैं और अंधेरे से सत्य की तरफ आना चाहते हैं और अपने जीवन से जुड़ी समस्याओं का हल चाहते हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आ चुके हैं। क्योंकि इस लेख के अंदर हम आपको श्री कृष्ण के अनमोल वचनों की सूची प्रदान करने वाले हैं।
श्री कृष्ण जी की बात करें तो वासुदेव और देवकी की आठवीं संतान है श्री कृष्ण। देवकी के भाई कंस को पता था कि कृष्ण ही उसके मरने का कारण बनने वाला है। इस वजह से कंस हर हाल में श्रीकृष्ण को पैदा होने से पहले मारना चाहते थे, परंतु ऐसा हो ना सका। श्री कृष्ण जी का पालन पोषण मैया यशोदा और नंद लाल जी ने किया और बाद में बड़े होकर श्री कृष्ण जी ने राक्षस राजा कंस का वध किया।
Krishna Quotes in Hindi – श्री कृष्ण के अनमोल वचन
1. मंजिलें मुझे छोड़ गई, रास्तों ने संभाल लिया, जा जिंदगी तेरी जरूरत नहीं, श्री कृष्ण ने मुझे संभाल लिया।
2. सच्चा प्रेम वह होता है, जिससे दूर रहने के बाद भी हर पल दिल में उसी इंसान का नाम हो।
3. ना हार चाहिए, ना जीत चाहिए, जीवन में अच्छी सफलता के लिए परिवार और कुछ मित्र का साथ चाहिए।
4. सदैव संदेह करने वाले व्यक्ति के लिए प्रसन्नता ना इस लोक में है, ना ही कही और है।
5. जीवन ना कल में है, ना आज में है, जीवन सिर्फ इस पल में है, इस पल का अनुभव ही जीवन है।
6. याद रखना अगर बुरे लोग सिर्फ समझाने से समझ जाते तो बांसुरी बजाने वाला कभी महाभारत नहीं होने देता।
7. किसी जीव को कष्ट देकर तुम मुझे खुश कैसे देख सकते हो।
8. केशव, बस इतना है तुमसे कहना, मैं कहूं या ना कहूं, बस तुम सुनते रहना।
9. चमत्कार उन्हीं के साथ होते हैं, जिनके मन में विश्वास होता है।
10. जिंदगी में दो चीजें बहुत महत्वपूर्ण है, पहला वक्त और दूसरा प्यार, वक्त किसी का नहीं होता और प्यार हर किसी से नहीं होता।
11. भगवत गीता में लिखा है, इंसान के बर्बाद होने के 6 कारण है, नींद, गुस्सा, डर, थकान, आलस्य और काम टालने की आदत।
12. रौशन है मेरी दुनिया तेरी पनाहों में, मुझे सारी उम्र रखना अपनी निगाहों में।
13. जिस से कोई उम्मीद नहीं होती, अक्सर वही लोग कमाल करते हैं।
14. जितना कठिन संघर्ष होगा, जीत उतनी ही शानदार होगी।
15. प्रेम में कोई वीयोग नहीं होता, प्रेम ही अंतिम योग है, अंतिम मिलन है।
16. जिंदगी में कभी भी अपने किसी हुनर पर घमंड मत करना, क्योंकि पत्थर जब पानी में गिरता है तो अपने ही वजन से डूब जाता है।
17. अहंकार करने पर इंसान की प्रतिष्ठा, वंश, वैभव तीनों ही चले जाते हैं, विश्वास ना हो तो रावण, कौरव और कंस का अंत देख लो।
18. श्री कृष्ण जी कहते हैं कि जिस व्यक्ति को आप की कद्र नहीं उसके साथ खड़े रहने से अच्छा है आप अकेले रहें।
19. सरल व्यक्ति के साथ किया गया छल आप की बर्बादी के सारे द्वार खोल देता है, चाहे आप कितने ही बड़े शतरंज के खिलाड़ी क्यों ना हो।
20. भगवत गीता में लिखा है, जिस समय कोई समस्या जन्म लेती है, उसके साथ ही उसका समाधान भी जन्म लेता है।
21. जो आपके साथ दिल से बात करता हो, उनको कभी दिमाग से जवाब मत देना।
22. अपने जीवन की तुलना किसी के साथ नहीं करनी चाहिए, सूर्य और चंद्रमा के बीच कोई तुलना नहीं, जब जिसका वक्त आता है वह चमकता है।
23. आपके कर्म ही आपकी पहचान है, वरना एक नाम के हजारों इंसान हैं।
24. दूसरों के साथ कभी भी वह व्यवहार ना करें जो आपको अपने लिए पसंद ना हो।
25. श्री कृष्ण कहते हैं कि, मुंह से माफ करने में किसी को वक्त नहीं लगता, पर दिल से माफ करना में सारी उम्र बीत जाती है।
26. मुझे रिश्तो की लंबी कतारों से क्या मतलब, कोई दिल से हो मेरा तो एक कृष्ण ही काफी है।
27. इंसान का पतन उस समय शुरू हो जाता है, जब वह अपनों को गिराने की सलाह गैरों से लेना शुरू कर देता है।
28. श्री कृष्ण कहते हैं कि दुनिया के सारे खेल खेल लेना, पर भूलकर किसी की भावनाओं के साथ मत खेलना, क्योंकि यह वह गुनाह है जो मैं कभी माफ नहीं करूंगा।
29. इच्छाओं का त्याग करना ही खुशी का सबसे बड़ा कारण है।
30. इतिहास कहता है कि कल सुख था, विज्ञान कहता है कि कल सुख होगा, लेकिन धर्म कहता है कि अगर मान सच्चा और दिल अच्छा है तो हर रोज सुख होगा।
बाल्यावस्था से ही श्री कृष्ण जी के अंदर अद्भुत शक्तियां मौजूद थी, जिनके बारे में बेहद कम लोग ही जानते थे। शायद श्री कृष्ण की मां यशोदा इसके बारे में जानती थी। जब श्री कृष्ण बच्चे थे, तब से ही कंस ने उन्हें मारने के लिए बहुत सारे राक्षसों को भेजा था और नन्हे से श्री कृष्ण जी ने बचपन में ही कई सारे राक्षसों का वध किया था।
इस लेख के अंदर हम आपको श्री कृष्ण के बारे में सभी जानकारी मुहैया नहीं कर पाएंगे। लेकिन हम आशा करते हैं कि आपको हमारा Krishna Quotes in Hindi लेख जरूर पसंद आया होगा और इसे अपने प्यारे दोस्तों और परिवार के लोगों के साथ जरूर शेयर करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- भगवान श्री राम के अनमोल वचन – Ram Quotes in Hindi
- 75+ Puja Saman List: हर तरह की पूजा सामग्री की लिस्ट
- Kabir Ke Dohe in Hindi: संत कबीरदास जी के दोहे
धन्यवाद…