साही जानवर के बारे में 22 रोचक तथ्य

Raghavendra Anvekar1 min read157 viewsNo Comments

Porcupine Animal In Hindi: अपने शरीर के ऊपर कांटों की वजह से सुप्रसिद्ध सेही जानवर या साही जानवर के बारे में जानकारी यहां पर हम आपको प्रदान करने वाले हैं। जंगल में या फिर गांव वगैरह में आपने एक बार तो साही जानवर देखा होगा, या कभी-कभी गाड़ी चलाते वक्त साही जानवर रास्ता क्रॉस करता है। लोग अनजाने में कई बार इस मासूम से जानवर को मारकर भी चले जाते हैं।

साही जानवर के बारे में 22 रोचक तथ्य Porcupine Animal In Hindi

साही जानवर के बारे में जानकारी Porcupine Animal In Hindi
  1. साही जानवर के बाल, मोटे, मजबूत और नुकीले होते हैं और सही को दुश्मनों से बचने में मदद करते हैं, इन बालों को कांटे भी कहते हैं।
  2. दिन में साही जानवर अपने बिल पर रहता है। लेकिन रात होते ही शाक, सब्जी, पौधे और फसलों को खाने के लिए बाहर निकलता है।
  3. साही जानवर की आवाज सूअर की तरह घूर घूर की ध्वनि बराबर होती है।
  4. साही जानवर को सेही नाम से भी जाना जाता है। और अंग्रेजी में Indian Crested Porcupine कहते हैं।
  5. साही जानवर का साइंटिफिक नाम Hystrix Indica है और यह Hystricidae फैमिली की है।
  6. आपको बता दें कि इसके शरीर पर 30000 से भी ज्यादा काटे होते हैं और कभी कभी पुराने कांटों की जगह नई कांटे उगते हैं।
  7. साही जानवर कभी भी दूसरों पर आक्रमण नहीं करता है। जब इसे खतरे का महसूस होता है, तब यह अपने काटे से दुश्मन को मारने की कोशिश करती है और कभी-कभी दुश्मन की मौत भी हो जाती है।
  8. ऐसा कहा जाता है कि साही जानवर लगभग 18 वर्षों तक जीवित सकता है। लेकिन इसकी औसतन जीवनकाल 7 वर्ष बताई गई है।
  9. तुर्किस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, भारत, पाकिस्तान जैसे देशों में साही जानवर की तादाद बहुत ज्यादा है। इसके अलावा हिमालय पर्वत जैसे पहाड़ी इलाकों में भी यह रहता है।
  10. पेड़ों की पत्तियां, फूल, छाल, फल, लकड़ी, साही की मुख्य भोजन है और यह अपने भोजन को केवल पेड़ों से ही प्राप्त करता है।
  11. सही बड़े आराम से ठंडे इलाकों में रह पाता है, क्योंकि बाहरी तापमान का असर इसके आंतरिक तापमान पर नहीं पड़ता है।
  12. साही जानवर की 24 से भी ज्यादा प्रजातियां दुनिया भर में पाई जाती है।
  13. साही एक स्तनधारी जीव है, जो बच्चे पैदा करके उन्हें दूध पिलाता है।
  14. आमतौर पर मादा एक बार में एक बच्चे को जन्म देती है। लेकिन कई बार कुछ प्रजातियों के साही जानवर 1 से भी ज्यादा बच्चे को जन्म देती है।
  15. बच्चे के जन्म के बाद बच्चे के कांटे मुलायम और नरम होते हैं और वे 4 महीने अपने मां के पास रहते हैं।
  16. खरगोश, चूहे और गिलहरी की तरह ही साही जानवर कुतर कुतर कर अपने खाने को खाते हैं।
  17. प्राकृतिक रूप से साही जानवर धोती डरपोक होते हैं और हमेशा बिल में छुप कर रहते हैं और केवल रात के वक्त ही बाहर निकलते हैं।
  18. साही के कुछ प्रजातियों का वजन 2 से 4 किलो तक होता है। लेकिन आमतौर पर साही के शरीर का वजन 25 से 35 किलोग्राम तक होता है।
  19. साही जानवर का गर्भकाल 210 दिनों तक का होता है।
  20. यह एक शाकाहारी जानवर है।
  21. साही जानवर की लंबाई 63 से 91 सैंटीमीटर और इसकी पूंछ की लंबाई 14 से 30 सेंटीमीटर हो सकती है।
  22. हिमालय के पर्वत पर साही जानवर 2400 मीटर तक ऊंचाई पर जीवित रह सकता है।

अक्सर साही जानवर मेरे गांव में रात के वक्त जंगल में या फिर रस्ता क्रॉस करते वक्त दिखाई देता है। और यह जानवर बहुत ही मासूम होता है और अपने काम से काम रखता है और दूसरे जीवियों को नुकसान नहीं पहुंचाता। लेकिन यदि दूसरा कोई जानवर इसे मारने की कोशिश करता है तो यह बचाव के लिए अपने काटे का इस्तेमाल करता है। 

कई सारे लोग का यह मानना है कि यदि साही जानवर के कांटे को घर में रखा जाए तो खुशहाली घर में बरसती है। लेकिन यदि आप इसके काटे को घर में रखना ही चाहते हैं, तो इसके बिल के पास पड़े हुए काटे आपको मिल जाएंगे। लेकिन कभी भी इस को मारकर इसके शरीर से कांटे निकालने की कोशिश ना करें यह अपराध है और पाप भी।

Frequently Asked Questions

कांटे वाले जानवर कौन कौन से होते हैं?

सबसे प्रसिद्ध कांटे वाला जानवर साही जानवर होता है।

सेही जानवर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

सेही जानवर को अंग्रेजी में Indian crested porcupine कहते हैं।

सही का कांटा क्या काम आता है?

लोगों का मानना है कि सही का कांटा तांत्रिक कर्मकांड के लिए उपयोग किया जाता है।

साही का कांटा कहा मिलेगा?

साही जानवर का कांटा आपको जंगल में साही जानवर के बिल के पास मिलेगा। लेकिन कभी भी साही जानवर को मत मारिए।

शाही का कांटा घर में रखने से क्या होता है?

कहते हैं कि यदि शाही का कांटा किसी दूसरे के घर में दफनाने से उस घर में अशांति फैलती है और झगड़े होते रहते हैं।

इन्हें भी पढ़े: 

धन्यवाद…

Raghavendra Anvekar

Hello Friends, My name is Raghavendra Anvekar and I am the Founder of TheTotal.Net. I am Hotel Management and BCA Student. You will continue to get fantastic and useful information on this website.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *