Scoopkeeda

गोवा के बारे में 25 रोचक जानकारी Information About Goa in Hindi

Information About Goa in Hindi 1

गोवा भारत का ही नहीं बल्कि पूरे दुनिया में बहुत ही प्रसिद्ध है और पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगह है। गोवा में कोंकणी संस्कृति का अद्भुत कला देखने को मिलती है और लोगों को यहां की वास्तुकला आकर्षित करती हैं।

गोवा के बारे में रोचक तथ्य Interesting Information About Goa in Hindi

1. यदि हम भारत के सभी राज्यों को आकलन करके प्रति व्यक्ति आय की जानकारी निकाले तो इस मामले में गोवा राज्य सबसे अमीर राज्यों में से एक है।

2. भारत का सबसे छोटा राज्य गोवा है, क्योंकि इसका आकार केवल 3702 वर्ग किलोमीटर है।

3. जब भारत को 1947 में आजादी मिली थी, तब गोवा को आजादी नहीं मिली थी।

4. बल्कि 1961 को भारतीय सेना ने गोवा को पुर्तगाली जैसे दुष्ट लोगों से आजाद कराया था।

5. इस वजह से गोवा में 15 अगस्त के अलावा 19 दिसंबर को भी स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

6. आंकड़ों के हिसाब से पुर्तगालियों ने 1510 से लेकर सन 1961 तक गोवा में राज किया था, लगभग 451 साल लगभग पुर्तगालियों ने गोवा के ऊपर जुल्म दहा था।

7. राम मनोहर लोहिया जी का बड़ा योगदान रहा है गोवा की आजादी में, जिसके बाद उन पर 5 साल का प्रतिबंध भी लगाया गया, जिससे वह गोवा नहीं आ सकते थे और उन्हें जेल भी जाना पड़ा है।

8. तब गोवा को आजाद कराने के लिए जल सेना, थल सेना और वायु सेना का सहारा लिया गया।

9. ऑपरेशन विजय के नाम से मिशन शुरू करके 19 दिसंबर 1961 में भारत ने पुर्तगालियों पर गोवा में हमला किया।

10. इस के बाद केवल 36 घंटे के अंदर पुर्तगाल के गवर्नर जनरल सिल्वा ने समर्पण कर दिया और 1987 को गोवा को भारत का राज्य घोषित कर दिया गया।

11. गोवा को आजादी मिलने के बाद इसके कुछ रोचक तथ्य लोगों के सामने आए हैं, जैसे कि जो व्यक्ति गोवा में 1961 से पहले पैदा हुआ था उसे दो नागरिकता मिली हुई है, उन्हें पुर्तगाल और भारत दोनों के नागरिकता हासिल है।

12. गोवा की आमदनी का सबसे बड़ा हिस्सा पर्यटन से आता है।

13. पूरे भारत में गोवा के समुद्री बीच और यहां मिलने वाले सबसे सस्ता और अच्छा शराब बहुत प्रसिद्ध है।

14. महाभारत काल में पांडवों ने उत्तर गोवा में एक गुफा में वास किया था, जिसके बाद अब भी उस स्थल को पांडव गुफा के नाम से जाना जाता है।

15. इंग्लिश मीडियम का स्कूल सबसे पहले गोवा में स्थापित हुआ था, जिसका नाम सेंट जोसेफ हाई स्कूल था।

16. पूरे भारत का ही नहीं बल्कि तब के समय में एशिया का सबसे पहला प्रिंटिंग प्रेस गोवा में शुरू हुआ था, जो कि सैंट पौल कॉलेज में चालू किया गया था।

17. पुर्तगाल शासन में 18वीं शताब्दी में पूरे एशिया का सबसे पुराना मेडिकल कॉलेज गोवा में स्थापित किया गया था।

18. गोवा में कुल 50 से भी ज्यादा सुंदर विचार है, लेकिन सबसे प्रसिद्ध बीचेस की लिस्ट इस प्रकार है:

19. मशहूर गायिका लता मंगेशकर और आशा भोसले जी के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर भी गोवा से है, क्योंकि इनका परिवार गोवा के मंगेशी नाम के गांव में रहते थे।

20. एक बार गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पारिकर जी ने भी कहा था कि सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर जी गोवा से हैं, क्योंकि उनके कुलदेवता गोवा में स्थित है।

21. गोवा में छे खूबसूरत नदिया बहती है उनके नाम:

22. गोवा राज्य का प्रमुख खेल फुटबॉल, प्रमुख फल काजू, प्रमुख पेड़ नारियल का पेड़ और प्रमुख फूल जासमीन का फूल है।

23. पुराने जमाने में गोवा देव आराधना और आध्यात्मिक स्थल के रूप में जाना जाता था।

24. होली, शिवरात्रि, नवरात्रि और दीपावली के दिन गोवा के बहुत सारे जगह पर धूमधाम से उत्सव मनाया जाता है और भगवान की पूजा आराधना की जाती है।

25. गोवा का कोंकणी खाना पूरे दुनिया में मशहूर है।

गोवा के बारे में जानने के लिए और भी बहुत सारे रोचक और अद्भुत तथ्य है। गोवा अपने आप में ही बहुत सारे रहस्य से जुड़ा हुआ है। आशा करता हूं कि आपको हमारा यह देख जरूर पसंद आया होगा।

Also Read:

Exit mobile version