Scoopkeeda

झारखंड में कितने जिले हैं 2022 – List of Districts in Jharkhand

भारत के पूर्वी भाग में स्थित सुंदर सा राज्य है झारखंड, जिसका नाम राज्य में मौजूद घने जंगलों की वजह से पड़ा है। यदि आप झारखंड में कितने जिले हैं, इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक है तो, इस लेख के जरिए हम आपको List of Districts in Jharkhand के बारे में विस्तार में बताने वाले हैं।

झारखंड की सीमाएं बिहार, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और वेस्ट बंगाल से स्पर्श करती है। जगह के हिसाब से झारखंड भारत का 15 वा सबसे बड़ा राज्य है और जनसंख्या के हिसाब से यह 14वां सबसे बड़ा राज्य बन चुका है। हिंदी इस राज्य की अधिकृत भाषा है और रांची इसकी राजधानी है।

Table of Contents

झारखंड में कितने जिले हैं (2022)

2022 के आंकड़ों के हिसाब से झारखंड में अब कुल 24 राज्य है, जिनमें से सर्वाधिक साक्षरता वाले झारखंड के जिलों की लिस्ट में सबसे पहला नाम रांची का आता है, जहां पर साक्षरता दर 76.06 प्रतिशत है। 75.49 प्रतिशत के साथ पूर्वी सिंहभूम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर और धनबाद जिला 74.52 प्रतिशत के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है।

सर्वाधिक जनसंख्या वाले झारखंड के जिलों की सूची में सबसे पहला नाम फिर एक बार रांची जिले का आता है, जहां पर 2011 के सर्वे के मुताबिक लोगों की संख्या 2914253 बताई गई है। इसके बाद धनबाद जिला इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है, जहां पर 2684487 लोग उपवास करते हैं और इस लिस्ट में 2445474 जनसंख्या के साथ गिरिडीह जिला तीसरे नंबर पर आता है।

List of Districts in Jharkhand (2022)

[table id=134 /]

आपको बता दें कि झारखंड के जिलों की सूची में सर्वाधिक विकास दर वाला जिला कोडरमा है, जहां पर विकास दर 43.42 प्रतिशत है। इसके बाद चतरा जिला दूसरे नंबर पर आता है, जहां पर विकास दर 31.77 प्रतिशत है। इस के बाद लातेहार जिला आता है, जहां पर भी का स्तर 29.61 प्रतिशत है।

15 नवंबर 2000 को रांची राज्य का जन्म हुआ। राज्य में जमशेदपुर सबसे बड़ा शहर बन चुका है। हिंदी के अलावा झारखंड में नागपुरी, खोरठा, कुरमाली, मगही, मैथिली, बंगाली और भोजपुरी जैसे अनेक भाषाएं बोली जाती है।

आशा करता हूं कि आपको हमारा यह लेख झारखंड के जिलों के बारे में जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही अनेक भारत के राज्य और जिलों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहे।

FAQ

झारखंड में कुल कितने गांव हैं?

झारखंड में कुल 32623 गांव हैं।

झारखंड में सबसे छोटा जिला कौन सा है?

झारखंड में सबसे छोटा जिला रामगढ़ है, जो कि 1,811 वर्ग कि. मी. है।

झारखंड में सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

झारखंड में सबसे बड़ा जिला पश्चिमी सिंहभूम है, जिसकी कुल क्षेत्रफल 10,863 km2 है।

झारखंड में 5 प्रमंडल कौन कौन है?

5 प्रमंडलो का नाम इस प्रकार है:
1. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल
2. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल
3. कोल्हान प्रमंडल
4. पलामू प्रमंडल
5. संथाल परगना प्रमंडल

झारखंड का सबसे अमीर शहर कौन सा है?

धनबाद शहर झारखंड में स्थित एक अमीर शहर है, जो कोयले की खानों के लिये मशहूर है।

इन्हें भी पढ़ें:

Exit mobile version