Scoopkeeda

हरियाणा में कितने जिले हैं 2022 – List of Districts in Haryana

1 नवंबर 1966 को पूर्वी पंजाब से अलग करके हरियाणा राज्य की स्थापना की गई थी। भाषा के आधार पर हरियाणा राज्य की उत्पत्ति हुई। जमीन के हिसाब से हरियाणा, भारत का 21 वा सबसे बड़ा राज्य है। जानी-मानी सुंदर नगरी चंडीगढ़, हरियाणा की राजधानी है और फरीदाबाद इस राज्य का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला शहर बन चुका है। आज के इस लेख में हरियाणा में कितने जिले हैं और उन जिलों की लिस्ट की जानकारी नीचे प्राप्त होने वाली है।

हरियाणा राज्य की अधिकृत भाषा हिंदी है। इसके अलावा यहां पर बहुत ज्यादा मात्रा में हरियाणवी, पंजाबी जैसे अन्य भाषाएं बोली जाती है। हरियाणा की इकोनामी भारत में 13 वी सबसे ज्यादा है और GDP के हिसाब से भी हरियाणा पांचवें नंबर पर आता है। 2011 के आंकड़े के हिसाब से हरियाणा में 25,350,000 लोगों की जनसंख्या है, इसमें से हिंदू की जनसंख्या 87.46%, मुस्लिमों की 7.03% और सिखों की 4.91% बताई गई है।

Table of Contents

हरियाणा में कितने जिले हैं (2022)

हरियाणा

मौजूदा आंकड़ों के हिसाब से हरियाणा में जिलों की संख्या कुल 22 है। जब हरियाणा, पंजाब से अलग हुआ था, तब इसकी जिलों की संख्या केवल आठ थी। बाद में नए जिलों के पुनर्गठन के बाद 14 नए जिलों को शामिल किया गया। अंबाला हरियाणा का सबसे पहला जिला है।

साक्षरता के हिसाब से गुड़गांव जिला पहले नंबर पर आता है। क्योंकि गुड़गांव की साक्षरता दर 84.7% बताई गई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर पंचकूला जिसकी साक्षरता 81.88 प्रतिशत है। अंबाला जिला इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है, जिसकी साक्षरता दर 81.75 प्रतिशत है।

List of Districts in Haryana (2022)

[table id=129 /]

हरियाणा के कुछ जिलों की जनसंख्या भी बहुत ज्यादा हो गई है, इस लिस्ट में पहले नंबर पर फरीदाबाद जिले का नाम आता है। क्योंकि इस जिले के अंदर 1809733 लोग वास करते हैं और दूसरे नंबर पर हीसार और तीसरे नंबर पर भिवानी जिला भी इस लिस्ट में शामिल है।

प्राकृतिक रूप से हरियाणा भारत के सबसे सुंदर राज्य में से एक है। हरियाणा की सीमाएं हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के सीमाओं से स्पर्श करती है।

आने वाले समय में हम इस लेख में अन्य जानकारी भी शामिल करने वाले हैं और जो जानकारी छूट गई है, उसके बारे में कृपया हमें कमेंट पहुंचने सूचित जरूर करें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

2022 में हरियाणा में कितने जिले हैं?

2022 में हरियाणा में कुल 22 जिले हैं

हरियाणा में कुल कितनी तहसीलें हैं?

हरियाणा में कुल 93 तहसीलें हैं।

हरियाणा में कितने उपमंडल है 2022?

हरियाणा में 10 नए उपमंडल बनाए गए हैं, जो कि अंबाला छावनी, बाढड़ा, बडख़ल, नारनौंद, बादली, उचाना, घरौंडा, रादौर, पुन्हाना और कालावाली है।

हरियाणा का सबसे ज्यादा साक्षरता दर वाला जिला कौन सा है?

हरियाणा का सबसे ज्यादा साक्षरता दर वाला जिला गुड़गांव है, जिसकी साक्षरता दर 84.7% है।

हरियाणा का सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला जिला कौन सा है?

हरियाणा में सबसे ज्यादा लोग फरीदाबाद जिले में रहते हैं, जिसकी जनसंख्या 1809733 लोगों की है।

इन्हें भी पढ़े:

धन्यवाद…

Exit mobile version